क्या बिग बॉस 9 के विनर और टीवी के मशहूर स्टार प्रिंस नरोला को सच में गिरफ्तार कर लिया गया है? बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैंस और आम लोगों के बीच हलचल मचा दी है। अब इस वीडियो में प्रिंस नरोला को पुलिस अधिकारी अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
जबकि मीडिया कैमरे उनके पीछे-पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं। अब इसी क्लिप के आधार पर कई लोग यह दावा करने लगे हैं कि प्रिंस को कथित तौर पर दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि एक फेक न्यूज़ फैलाने के चलते यह गिरफ्तारी हुई है। लेकिन अब इस पूरे मामले के पीछे का सच क्या है? क्या सच में वह पुलिस कस्टडी के लिए गए हैं? इसकी सच्चाई उन्होंने खुद बताई है। आखिर क्या है पूरा मामला?
रियलिटी शो के मशहूर स्टार प्रिंस नरोला इन दिनों चर्चा में हैं। बिग बॉस 9 और एमTV रोडीज जीतकर लोकप्रिय हुए प्रिंस नरोला का हाल ही में एक गिरफ्तारी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में ऐसा दिखाया गया कि प्रिंस को गिरफ्तार किया जा रहा है। जिससे उनके फैंस और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर हड़कंप मच गया। अब इस अफवाह के बीच प्रिंस नरोला ने पहली बार अपने फैंस और मीडिया के सामने सफाई दी है। दरअसल टेलीचक्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं गिरफ्तार नहीं हुआ था। यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था। उन्होंने साफ किया कि वायरल वीडियो का गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। दरअसल यह दावा किया जा रहा था कि एक मस्जिद गिराने के मामले में उन्होंने अफवाह फैलाई है और इसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है और असल में अब प्रिंस नरोला और कथित्व मस्जिद गिराने के मामले में के बीच कोई भी संबंध सामने नहीं आया है और प्रिंस फिलहाल मुंबई में रहते हैं और किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में उनका नाम इस मामले से नहीं जोड़ा गया है।
आपको बता दें वायरल वीडियो इंडिया लास्ट 24 आवर्स नाम के सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया था। जिसमें दावा किया गया कि प्रिंस नरोला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब इसके बाद यह क्लिप रेडिट और एक्स यानी कि पूर्व में ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से फैल गई। अब इस वीडियो को देखने के बाद प्रिंस नडोला के फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई लोग जानना चाहते थे कि वह कैसे हैं, किस हाल में हैं।
अब कई फैंस ऐसे थे जो इस वीडियो को फेक मान रहे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और एक्टर को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। वहीं आपको बताते चले कि प्रिंस नरोला टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। वह बिग बॉस सीजन 9 के विनर भी रह चुके हैं जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। अब इसके अलावा उन्होंने एमटीवी रोडीज 12 और स्पिरिट्स विला 8 भी जीता है। जिसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज़ का किंग भी कहा जाने लगा।
वहीं बिग बॉस के दौरान ही उनकी मुलाकात एक्ट्रेस युविका चौधरी से हुई थी। जिनसे उन्होंने 2018 में शादी कर ली। अब प्रिंस कई बार टीवी शोज़ में भी एक्टिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो एमटीवी रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आए थे।
