हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए प्रेम चोपड़ा। 8 दिन बाद लीलावटी अस्पताल से मिली छुट्टी। धर्मेंद्र के बाद मुश्किल हालातों को मात देकर घर लौटे दिग्गज एक्टर। जल्द करेंगे जिगरी यार धर्मेंद्र से मुलाकात। हेमैन के बर्थडे के ग्रैंड सेलिब्रेशन का भी बन सकते हैं हिस्सा। धीरे-धीरे फिल्मी गलियारे से हट रहे हैं संकट के काले बादल।
यह खबर तो आप सभी तक पहुंच ही गई होगी कि दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा भी अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं। 90 साल के प्रेम चोपड़ा को 15 नवंबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 8 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जी हां, प्रेम चोपड़ा भलेचंगे होकर अपने घर वापस लौट आए हैं। दिग्गज एक्टर के घर लौटने की खबर मिलते ही फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। 8 दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद घर लौटे प्रेम चोपड़ा अब अपनों के बीच तेजी से रिकवर भी करेंगे और खुशनुमा माहौल में रहेंगे। तो अब दिग्गज एक्टर की घर वापसी के बाद लोगों के मन में यह सवाल है कि प्रेम चोपड़ा कब धर्मेंद्र से मुलाकात करने देओर हाउस जाएंगे?
हालांकि गौर करने वाली बात तो यह भी है कि दोनों दिग्गज एक्टर्स की उम्र और तबीयत को देखते हुए हो सकता है कि परिवार अभी दोनों को मिलने ना दे या फिर प्रेम चोपड़ा धर्मेंद्र के बर्थडे के इंतजार में हो और तभी खास दोस्त से मुलाकात करें।
वो हॉस्पिटल में बीमार प्रेम चोपड़ा खुद बार-बार धर्मेंद्र के बारे में पूछते हुए नजर आए थे और दोस्त का हेल्थ अपडेट भी ले रहे थे। एक्टर के दामाद ने प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि वह पहले से ठीक हैं और वह बार-बार धर्मेंद्र जी का हेल्थ अपडेट पूछ रहे थे।
जाहिर है हॉस्पिटल में बीमार कंडीशन के बीच भी दोस्त की चिंता करने वाले प्रेम चोपड़ा अब जल्द ही धर्मेंद्र से मुलाकात कर सकते हैं और फैंस को दोनों दिग्गज कलाकारों की मुलाकात का बेसब्री से इंतजार भी है। गौर करने वाली बात है कि दोनों दिग्गज कलाकारों और खास दोस्त प्रेम और धर्मेंद्र की आखिरी मुलाकात एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में हुई थी। जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि 4 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कहे गए मनोज कुमार की अंतिम विदाई में हुई मुलाकात के बाद प्रेम चोपड़ा और धर्मेंद्र नहीं मिले हैं।
वेल यह देखना सभी के लिए खास होगा कि हॉस्पिटल से लौटने के बाद दोनों कलाकार कब दोबारा मुलाकात करते हैं। बहरहाल बताते चले कि देओल परिवार तेजी से रिकवर कर रहे धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को यादगार तरीके से सेलिब्रेट करने की तैयारी भी कर रहे हैं। करीबी सूत्र के दावों के बाद फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है। जिसमें यह दावा किया गया था कि आने वाले 8 दिसंबर को डओल फैमिली धर्मेंद्र जी का बर्थडे ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अब हेमैन के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तैयारी की खबरों के सामने आने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या प्रेम चोपड़ा भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे और जिगरी दोस्त के 90वें जन्मदिन के खास मौके पर उनसे मुलाकात करेंगे।
खैर अब धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा कब एक दूसरे से मुलाकात करते हैं इसका खुलासा तो आने वाला वक्त या फिर किसी अपडेट के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन फिलहाल तेजी से सुधरती धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की हेल्थ को लेकर चारों तरफ खुशियों का माहौल है और फैंस भी दोनों कलाकारों की अच्छी सेहत की दुआ मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
