प्रेम चोपड़ा का कपूर परिवार संग है खास रिश्ता। राज कपूर साहब संग अनमोल था उनका बॉन्ड। तीन बेटियों के पिता हैं बॉलीवुड के विलेन। हीरो नहीं विलिन बन हुए सुपरहिट। खौफ ऐसा था कि चेहरा देख कांप उठते थे लोग। दामाद भी दे चुका है 350 करोड़ी फिल्म।
कोई एक्टर तो कोई डिजाइनर, क्या करते हैं चोपड़ा परिवार के तीनों दामाद? नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश। बॉलीवुड से एक के बाद एक दिल डुबो देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 10 नवंबर को अचानक से प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें फौरन मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है .
90 साल के प्रेम चोपड़ा को हार्ट से जुड़ी समस्याएं थी। जिसके बाद उनका इलाज हुआ था। लेकिन फिर उन्हें अचानक लंग इंफेक्शन हो गया जिसके चलते एक्टर की हालत और बिगड़ गई। उनके परिवार की मानें तो वह वहां उम्र को देखते हुए रूटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए थे। अब प्रेम चोपड़ा के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन शायद ही उनके परिवार के बारे में कोई जानता होगा। एक्टर के परिवार के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब बैठा हुआ है। शुरुआत करते हैं प्रेम चोपड़ा की पत्नी उमा मल्होत्रा से। बता दें कि उमा मल्होत्रा बॉलीवुड के रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
उमा दिग्गज अभिनेता प्रेमनाथ, राजेंद्रनाथ और कृष्णा कपूर की छोटी बहन है। इस नाते से प्रेम चोपड़ा और राज कपूर के बीच साडू भाई का रिश्ता है और प्रेम चोपड़ा रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के मौसा जी लगते हैं। प्रेम और उमा एक नहीं बल्कि तीन-तीन बेटियों के पेरेंट्स हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम रकिता, दूसरी बेटी का नाम पुनीता और तीसरी बेटी का नाम प्रेरणा चोपड़ा है। प्रेम चोपड़ा की बड़ी बेटी रकिता की शादी राहुल नंदा से हुई है। राहुल फेमस ऑथर और स्क्रीन राइटर गुलशन नंदा के बेटे हैं। वे कोई मिल गया, मैं हूं ना जैसी फिल्मों के लिए कैंपेन डिजाइन कर चुके हैं।
वहीं एक्टर की दूसरी बेटी की शादी फिल्म और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है। विकास सौदा दिल के झरोखे में चांस पे डांस जैसी फिल्मों और कुसुम जस्सी जैसी कोई नहीं उड़ान और लाडो टू जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। प्रेम चोपड़ा की सबसे छोटी बेटी प्रेरणा की शादी बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी से हुई है।
शर्मन को लोग रंगदे बसंती, गोलमाल, ढोल, थ्री इडियट्स और फरारी की सवारी जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। एक्टर की तीनों बेटियों के कुल छह बच्चे हैं। रकिता नंदा और राहुल नंदा की एक बेटी है जिसका नाम रिशा नंदा है। पुनीता और विकास भल्ला के दो बच्चे हैं। साची भल्ला और वीर भल्ला। प्रेरणा और शर्मन जोशी के तीन बच्चे हैं। खयाना जोशी और जुड़वा बेटे वारियान जोशी और विहान जोशी।
