फर्जी खबर फैलाने वालों के लिए प्रेमानंद महाराज ने कह दी ये बड़ी बात!

बात करेंगे प्रेमानंद महाराज की। उन्हें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब फर्जी रीलें उनके बारे में चल रही हैं। कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके अस्वस्थ होने और उससे जुड़ी कई झूठी सूचना लोगों तक पहुंचाई जा रही है। कल प्रेमानंद महाराज ने खुद सामने आकर अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दिया और फेक न्यूज़ फैलाने वाले यूर्स को चेतावनी भी दे डाली।

प्रेमानंद महाराज की तबीयत कुछ दिन खराब क्या हो गई? सोशल मीडिया पर मानो उनकी तबीयत को लेकर व्यूज की लड़ाई शुरू हो गई। प्रेमानंद महाराज को लेकर इतनी गलत अफवाहें फैलाई गई कि कई भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। एडिटिंग कर ना जाने क्या-क्या वीडियोस बनाए गए और लोगों को उनको लेकर गलत जानकारी दी गई। अब जब प्रेमानंद महाराज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और जब भक्त उनके पास पहुंचे उन्हें बताया कि क्या-क्या अफवाहें फैलाई गई तो प्रेमानंद महाराज भी हैरान रह गए।

प्रेमानंद महाराज को जब बताया गया कि उनको लेकर किस तरह की फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है। न्यूज़ के चक्कर में यूट्यूब पर गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। तो प्रेमानंद महाराज ने ऐसे यूर्स के खिलाफ बड़ा संदेश दे डाला और साथ ही चेतावनी भी दे दी कि अगर यह खेल खेला तो इसका अंजाम क्या होगा? दरअसल पिछले कुछ दिनों में प्रेमानंद महाराज पद यात्रा के लिए नहीं निकले थे और फिर कई वीडियो में उनका चेहरा बेहद सूझा हुआ दिख रहा था।

तबीयत खराब होने की वजह से रोजाना डायलिसिस भी हो रही थी। तभी से यह सारी फेक न्यूज़ का सिलसिला बढ़ने लगा। लोग चिंता में पड़ गए। कई भक्त तो अफवाह सुनकर वृंदावन भी पहुंचने लगे थे।

प्रेमानंद महाराज की पिछले 20 सालों से किडनी खराब है। जिसके लिए वह लगातार सारवार लेते हैं। ऐसे ही एक पुराने वीडियो को निकालकर उसे वायरल किया गया। इसके अलावा किसी और संत के वीडियो पर एडिटिंग कर उसे प्रेमानंद महाराज का बताया गया। जिसके बाद से ही यह अफवाह की आंधी फैल उठी। लेकिन अब प्रेमानंद महाराज ने खुद उस पर विराम लगा दिया और बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है।

Leave a Comment