‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़! सड़क हादसे में पिता का दर्दनाक निधन

पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस के पिता का निधन। सड़क हादसे में हुई दर्दनाक निधन। परिवार में पसर गया मातम। एक्ट्रेस का रो-रो कर बुरा हाल। एक पल में उजड़ गई दुनिया। बेस्ट फ्रेंड प्रिया मराठे के बाद अब पिता को खोकर टूट गई है टीवी एक्ट्रेस। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रार्थना बहरे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक निधन हो गई है। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दें प्रार्थना ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने Instagram पर पोस्ट के जरिए दी है। प्रार्थना बेहरे का इमोशनल पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर दुख जता रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। प्रार्थना ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की फोटो शेयर कर कैप्शन में दिल को छू जाने वाला भावुक नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कोई इंसान जाता है फिर भी यादों में जिंदा रहता है।

किसी की आंखों के आंसुओं में मुस्कुराता है। हर कली से फूल कहता है जीने का नाम यही है। मेरे पापा का 14 अक्टूबर को सड़क हादसे में निधन हो गया। बाबा आपके जाने से जिंदगी थम सी गई है। आपका आत्मविश्वास हमें मजबूती देता है। आपने सिखाया खुशी हालातों में नहीं सोच में होती है। आपकी ईमानदारी, सेवा और प्यार ने हमें इंसानियत का असली मतलब सिखाया।

एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, “भले आज आप हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन आपकी आवाज और गाने हमेशा हिम्मत देते हैं। आपका अचानक जाना बहुत दर्दनाक है। हर पल आपकी कमी महसूस होती है, लेकिन मुझे यकीन है आप हमेशा हमारे पास हैं। मैं वही करूंगी जिससे आपको गर्व हो और अपने काम से आपको श्रद्धांजलि दूंगी। आपकी मुस्कान हमेशा मेरे दिल में रहेगी। आई लव यू बाबा। हमेशा याद आओगे। प्रार्थना का यह पोस्ट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उनके फ्रेंड्स और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स पोस्ट पर कमेंट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

बता दें प्रार्थना ने टीवी के फेमस शो पवित्र रिश्ता में वैशाली कंजुकर का किरदार निभाया था। जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही आपको बता दें अगस्त में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का भी कैंसर से निधन हो गया था। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। अपनी प्यारी दोस्त को खोने के बाद अब प्रार्थना ने अपने पिता को भी खो दिया है।

बता दें टीवी का सबसे पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता ने दर्शकों का सालों तक खूब मनोरंजन किया था। शो को जितनी पॉपुलैरिटी मिली उससे कई ज्यादा इसके कलाकार फेमस हो गए। लेकिन इनमें से कुछ अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत से लेकर प्रिया मराठे तक का नाम शामिल है।

इसी बीच अब शो की एक और एक्ट्रेस प्रार्थना बेहरे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी के लिए बता दें पवित्र रिश्ता में अर्चना की छोटी बहन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रार्थना के पिता की अचानक निधन हो गई है। जिससे पूरा परिवार सदमे में चला गया है। एक्ट्रेस अब भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उन्होंने अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम अपने पापा को खो दिया है।

Leave a Comment