बॉलीवुड डायरेक्टर, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुश्लल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंदाना की शादी टूटने को लेकर पहली बार एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्मृति के बेस्ट फ्रेंड ने बताया है कि शादी वाले दिन पलाश को बेड पर एक दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने पलाश को जमकर ।
वहां सिचुएशन बहुत भयानक हो गई थी। पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। शादी की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम भी हो गया था। लेकिन शादी वाले दिन ही अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता को हार्ट आया जिसके चलते शादी टाल दी गई। हालांकि तब कहा गया कि पिता के ठीक होते ही दोनों की शादी होगी।
लेकिन तब तक गॉसिप्स के गलियारों में खबरें आने लगी कि पलाश को स्मृति ने शादी वाले दिन किसी कोरियोग्राफर के साथ पकड़ लिया और इसके बाद उन्होंने शादी तोड़ दी। लेकिन तब यह दावे सिर्फ हवाहवाई थे।
कुछ दिनों बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो पलाश से अपना रिश्ता तोड़ रही हैं। अब स्मृति के बचपन के दोस्त विधान ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। विधान के मुताबिक उन्होंने ही पलाश की पहली मुलाकात स्मृति से करवाई थी। उन्हीं के चलते दोनों के बीच प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंची।
विधान ने बताया कि शादी वाले दिन वो स्मृति के साथ थे। स्मृति अचानक किसी काम से पलाश के कमरे में गई जहां वो किसी दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर थे। जिसके बाद वहां भयानक सीन हो गया। पलाश की इस हरकत को देखकर भारतीय महिला क्रिकेटर्स का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और उन्होंने पलाश को जमकर ।
विधान के मुताबिक पलाश और उनकी पूरी फैमिली चिंदी चोर है। विधान ने हाल ही में पलाश के ऊपर ₹40 लाख की धोखाधड़ी का केस किया है। बताया जा रहा है कि पलाश ने एक फिल्म बनाने के नाम पर यह पैसा लिया था। पलाश फेमस बॉलीवुड सिंगर पलक मुशल के भाई हैं।
बीते दिनों पलाश और स्मृति मंदाना की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई थी। दोनों के वेडिंग फंक्शन की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। स्मृति को वुमेन क्रिकेट टीम का विराट कोहली कहा जाता है। उनके दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं। पलाश ने स्मृति को शादी से पहले क्रिकेट ग्राउंड में प्रपोज भी किया था।
इसके अलावा दोनों की हल्दी मेहंदी के फंक्शनंस की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थी। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे कि तभी अचानक खबर आई कि यह शादी नहीं हो रही है। फिलहाल इस मामले पर अब पलाश के जवाब का इंतजार है।
