क्रिश का गाना सुनेगा? गुदगुदाने वाले पिंटू की असली कहानी रुला देगी!

सोशल मीडिया की क्या ताकत होती है? इसका ताजा उदाहरण झारखंड के जमशेदपुर के पिंटू है। जिन्हें अब पूरी दुनिया वायरल बॉय धूम के नाम से जानती है। वहीं पिंटू जो कुछ दिनों पहले तक फटे पुराने कपड़ों में किरिश का गाना सुनेगा बोलकर लोगों का मनोरंजन करते थे। 32 साल के पिंटू जमशेदपुर के सड़कों पर कचरा बिनते थे और पेट भरने के लिए छोटे-मोटे काम करते थे। लेकिन ऋतिक रोशन के फिल्म क्रिस का गाना दिल ना दिया गाने के उनके अनोखे अंदाज ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेस बना दिया। उनका डायलॉग ले बेटा आज हर किसी की जुबान पर है।

ले बेटा आखी दुनिया मैं भी अगर ले बेटा प्यार ना किया तो क्या किया? आज पिंटू के साथ हर कोई वीडियो बनाना चाहता है। उसे गाना गवाना चाहता है। लेकिन रील के पीछे की सच्चाई यह है कि पिंटू गंभीर बीमारी और की लत से जूझ रहा है। दुख की बात यह भी है कि लोग उसके साथ सेल्फी तो ले रहे थे लेकिन उसकी गिरती हालत पर किसी का ध्यान नहीं था। जमशेदपुर में उन्हें देखते ही लोग घेर लेते हैं, वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं।

लेकिन कैमरा बंद होते ही पिंटू फिर उसी सड़क, उसी गरीबी, उसी की दुनिया में लौट जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिंटू की गहरी लत का शिकार है और शारीरिक रूप से बीमार भी है। भीड़ उनके टैलेंट का इस्तेमाल तो कर रही थी, लेकिन उनकी तकलीफ को नजरअंदाज कर रही थी। पिंटू का बचपन बेहद तंगहाली और अकेलेपन में गुजरा है।

कूड़ा बीन कर अपना पेट भरता रहा है। मां-बाप के गुजर जाने के बाद हालातों के भरोसे पला और बढ़ा है। जिंदगी तंगाली और बेगारी में ही गुजरी थी। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब पूरे इंटरनेट पर धूम का गाना छा गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब धूम की जिंदगी बदल गई है। मटमैले कपड़ों में सने हुए धूम की आवाज इतनी वायरल हुई कि जिसने भी देखा वह आनंदित हुए बिना नहीं रह पाया। धूम उर्फ पिंटू के गाए गानों पर लाखों लोगों ने रील्स भी बनाई हैं।

इस गाने पर मीम्स की तो जैसे बाढ़ आ गई है। जब लगा कि पिंटू सिर्फ मनोरंजन का साधन बनकर रह जाएंगे तब जमशेदपुर की एक सामाजिक संस्था अस्तित्व फाउंडेशन मसीहा बनकर सामने आई है। संस्था ने पिंटू की सौध ली है। खबर है कि ना सिर्फ पिंटू का इलाज करवाएगी बल्कि उसे मुक्ति केंद्र भेजकर उसकी नत छुड़वाने की भी कोशिश करेगी। संस्था पिंटू को अपने रिहब सेंटर में भी रखा है।

जहां उसे छुड़वाने की कोशिश की जा रही है और उसे एक नई जिंदगी देने की भी कोशिश है। इलाज के दौरान शरीर में कई तरह की बीमारियों के बारे में भी पता चला है जिसका भी इलाज जारी है।

Leave a Comment