पेट्रोल पंप का हाल दिखा रहा पत्रकार, हुआ दादागिरी का शिकार।

टैंकर आया हुआ है और जो जवाब बताया यहां पे लोग तेल मिल नहीं पा रहा है मौके पे। क्या नाम है आपका? करुण सिंह। क्या नाम आपका? करुण सिंह। हाथ छोड़िए। हाथ छोड़िए। जाओ। ये पत्रकार पेट्रोल पंप पहुंचे थे। पेट्रोल पंप्स पर हो रही किल्लत को दिखाने के लिए। एक-एक करके पंप पर लोगों की भीड़ और हो रही प्रॉब्लम्स दिखाने लगे। तभी पंप पर तैनात एक शख्स उनके पास आता है और हाथापाई करने लग जाता है।

घटना यूपी के बस्ती जिले की है। 25 मार्च की रात पत्रकार वैदिक द्विवेदी नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। पहले आप यह वीडियो देखिए। दुबखरा का ये भारत पेट्रोलियम यहां पे लाइन लगी हुई है। इतनी गाड़ियां यहां पे खड़ी हुई है। तेल नहीं मिल पा रहा है। जनता बहुत परेशान है और मौके पे जवाब देख लीजिए आप यहीं पे। टैंकर आया हुआ है और जो जवाब बताया यहां पे लोग तेल मिल नहीं पा रहा है मौके पे क्या नाम है आपका करुण सिंह क्या नाम आपका करुण सिंह हाथ छोड़िए फिर हाथ छोड़िए हम कहे जाओ हाथ छोड़ो हाथ छोड़िए हाथ छोड़िए नहीं छोड़ेंगे पहले हमने कहा नहीं छोड़ेंगे रे आज तक से जुड़े संतोष सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार की रिपोर्टिंग के बीच एक शख्स वहां पहुंचा और रिपोर्टर से कैमरा बंद करने को कहा।

पत्रकार उससे पूछता है कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आरोपी युवक पत्रकार का माइक पकड़ कर उनसे बदसलूकी करने लगता है। फिर गाली गलौज भी किया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तब मामला शांत हुआ। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर बस्ती पुलिस ने जवाब भी दिया। संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। जांच कर आवश्यक विधिक कारवाई की जाएगी।

पत्रकार ने मामले की शिकायत दी जिसके बाद पुलिस केस की जांच में जुट गई। इस घटना को लेकर पीड़ित ने क्या बताया सुनिए। सर मौके पे कल जो हाल था पंप पे लाइन लगे हुए थे। पेट्रोल मिल नहीं पा रहा था। तमाम दिक्कतें वहां पे आई थी तो शाम को समय था। हम लोग चार पांच पंप आगे थे जो आगे बढ़ रहे थे मौके पे। सर ये पांचवा पंप था हमारा मौके पे जब हम आए वहां पंप के सामने कैमरा ऑन किए और बोलना शुरू किए। लोगों से बात कर रहे थे मौके पे जो है तत्काल ये केबिन से चार पांच लोग बाहर निकले। टीम बनाकर आए उसमें करुण सिंह नाम का लड़का था जो आते ही हमारे कमरे पे हाथ लगाया और हमारा आईडी छीन लिया और लगाने अपने जो है सब मामलों को लेकर हम लोग लगातार अपना बात रखे और अभी सुबह जो है नगर थाने में अपना शिकायत देकर आए और मौके पे भी मैं बस्ती मिलके आया हूं उन्होंने कहा कि कारवाई की जाएगी जो चार पांच पंप पर गए थे मौके पे जो है लेकिन आखिरी में यहां आतेआते जो है ये करुण सिंह बाहर आते हैं हम पे हमला करते हैं और देते हैं पर कहीं ना कहीं अपने आप में इनका एक कहा जाए कि विचार था और ये अपराधी लोगों ने मुझे बताया कि ये अपराधी आदमी भी है जो रिकॉर्डिंग चली अपने आप में जो इस पर और पले घूमने लगे हुए हैं।

घटना के विरोध में 26 मार्च को जिले के पत्रकार एकजुट होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और मामले में कारवाई करने की रिक्वेस्ट की। जिस पर एसपी यशवीर सिंह ने मामले में आरोपी के खिलाफ कारवाई करने का आश्वासन दिया। बस्ती पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया। इस केस में थाना नगर पुलिस की ओर से जांच और जरूरी कानूनी कारवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

पेट्रोल पंप पर ऑपरेटर का इस घटना को लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

Leave a Comment