प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। यही कारण है कि वह काम के सिलसिले में अक्सर भारत भी आती रहती हैं। साथ ही अमेरिका में अपने घर पर भी टाइम बिताती हैं।
अब अभिनेत्री ने घर पर पति निक जोस और बेटी मालती के साथ बिताए गए कुछ पलों को साझा किया है। इनके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि घर पर बिताए पल वाकई खास होते हैं। प्रियंका ने सोमवार सुबह अपने Instagram पर परिवार के साथ घर पर बिताए कुछ पलों को साझा किया है।
इन तस्वीरों में निक और प्रियंका के प्यार से लेकर मालती के साथ मां की ममता तक देखने को मिलती है। एक तस्वीर में प्रियंका निक की बाहों में आराम से लेटी हुई हैं। जबकि दूसरी में निक उन्हें प्यार से चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
इस जोड़े को घर पर कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेते हुए भी देखा जा सकता है जो एक परफेक्ट कपल गोल से सेट कर रखा है। इस तस्वीर में मालती मैरी के रोजमर्रा के जीवन के पल भी कैद हैं।
साथ ही इस फोटो सीरीज में प्रियंका ने बेटी के डेंटिस्ट के पास जाने, मां के मेकअप किट के साथ खेलने और दोस्तों के साथ मस्ती भरे पल, खेल के पलों को भी अपने कैमरे में कैद किया है। अपनी इस पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका ने छोटा मगर खास कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा घर पर रहना अच्छा लगता है। बस कुछ ऐसे ही पल हो।
