अखबार में छपी पिता की निधन की खबर। दर्दनाक निधन की खबर से एक्ट्रेस को लगा था सदमा। सदमे में महीनों तक आंखों से नहीं निकला था एक भी आंसू। बचपन में पिता को खोने के बाद आज बनी 34 बच्चों की मां। बेहद इंस्पायरिंग है करोड़पति एक्ट्रेस की कहानी।
जी हां, तो यहां हम बात कर रहे हैं बड़े पर्दे की डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा के बारे में। 31 जनवरी को 51 साल की हुई प्रीति जिंटा अपने बर्थडे के खास मौके पर इंटरनेट की दुनिया पर छाई हुई है। 51 साल की हुई एक्ट्रेस को बर्थडे की बधाइयों के साथ-साथ फैंसखूब सारी ब्लेसिंग देते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वेल, यह तो सभी जानते हैं कि प्रीति बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ कमाल की एक्ट्रेसतो है ही।
साथ ही साथ 34 बच्चों की मां भी हैं। तो कैसे बचपन में पिता को खोने के बाद टूट कर बिखरी थी प्रीति जिंदा की दुनिया? कैसे इस दर्द के साथ फिल्मी दुनिया पर एक्ट्रेस ने किया राज? तो चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर आपको प्रीटी जिंटा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई किस्से बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि प्रीटी जिंटा का जन्म शिमला के एक राजपूत परिवार में 31 जनवरी 1975 को हुआ था। एक्ट्रेस के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना के एक अधिकारी थे और उनकी मां नीलप्रभा हाउसवाइफ थी।
बताते चले कि महज 13 साल की उम्र में ही प्रीति के सर से पिता का साया हट गया था। सड़क हादसे में पिता की मौत की सच्चाईप्रीति को न्यूज़पेपर के जरिए भी मिली थी और कई दिनों पहले से ही एक्ट्रेस को किसी अनहोनी का डर भी सता रहा था। जी हां, सड़क हादसे में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उन्हें ठीक होने में करीब 2 साल का वक्त लगा था। इतनी कम उम्र में पिता को खोने के दर्द से प्रीति की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी और सदमे में एक्ट्रेस कई महीनों तक नहीं रोई थी। ना ही उनकी आंख से एक आंसू भी निकला था। लेकिन उसके बाद जिस तरह सेप्रीति का दर्द बाहर आया वह बेहद ही भयानक था। व प्रीति अजिंटा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
साल 1996 में जब प्रीति एक पार्टी को एंजॉय कर रही थी। उसी वक्त एक फिल्म डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी और डायरेक्टर ने प्रीति को एक कमर्शियल ऐड का ऑडिशन देने का ऑफर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने हां कर दिया।
जिसके बाद उन्हें पहला ऐड भी मिला। इसके बाद प्रीति जिंटा ने 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म दिलसे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद प्रीति जिंटा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से जल्द ही ऑडियंस के बीचअच्छी खासी पहचान बना ली थी और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर लोगों के दिलों में भी खास जगह बना ली। तो वहीं गौर करने वाली बात है कि साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस ने34 अनाथ लड़कियों का सहारा बनने का फैसला भी लिया था। जी हां, ऋषिकेश के एक अनाथालय से प्रीति ने 34 बच्चियों को गोद लिया था। प्रीति इन बच्चियों से मिलने साल में दो बार ऋषिकेश जाती हैं और उनकी पढ़ाई का पूरा ख्याल भी रखती हैं। इतना ही नहीं सक्सेसफुल फिल्मी करियर की मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की को ओनर भी हैं और बिजनेस वुमेन भी हैं।
प्रीति जिंटा आज करोड़ों की मालकिन है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी टोटल नेटवर्थ 183 करोड़ बताई जाती है। तो वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के ₹1.5 करोड़ भी चार्ज करती हैं। बहरहाल बता दें कि साल 2016 में प्रीति जिंटा ने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुड इनफ से शादी की थी और शादी के बाद से ही एक्ट्रेस लॉस एंजलस में शिफ्ट हो गई थी और शादी के 5 साल बाद कपल ने 18 नवंबर 2021 में सेोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों का वेलकम किया था.
जिसमें बेटे का नाम जय है और बेटी का नाम एक्ट्रेस ने जिया रखा और फिलहाल प्रीटी जिंटा अपने परिवार के साथ अपनी बेस्ट और लग्जरी लाइफ जी रही हैं।
