प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया भांजे नीर पर प्यार, सात समंदर पार से भेजे तोहफे।

मासी बनी प्रियंका ने भेजे भांजे के लिए तोहफे। सात समंदर पार से देसी गर्ल ने लुटाया नीर पर प्यार। बेबी नीर के लाड लड़ाने के लिए तरस रहे मासा मासी प्रियंका और निक। खुद इंडिया आने से पहले देसी गर्ल ने चड्डा हाउस में भेजा सरप्राइज़। निक और बेबी मालती ने भी बेबी चोपड़ा पर लुटाया जमकर प्यार। जी हां, यह तो आप सभी जानते ही हैं कि एक्ट्रेस परिनीति चोपड़ा इस वक्त अपनी मदद जर्नी को एंजॉय कर रही हैं।

19 अक्टूबर के दिन बेटे के मम्मी पापा बने परिनीति और राघव इस वक्त लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। जूनियर चड्डा के आने से ना सिर्फ चड्डा परिवार बल्कि चोपड़ा परिवार में भी खुशियों ने दस्तक दी है। और खुशी की यह रौनक सिर्फ दिल्ली और मुंबई में ही नहीं बल्कि अमेरिका तक भी देखने को मिल रही है। जी हां, सात समुंदर पार अमेरिका में रह रही बड़े पर्दे की देसी गर्ल और बेबी नीर की मासी ने भी अपने नन्हे मुन्ने भांजे पर प्यार लुटाया है। और अमेरिका से दिल्ली चड्डा हाउस में बेबी नीर के लिए खूब सारे तोहफे जो भेजे हैं और अमेरिका से आए गिफ्ट्स की तस्वीर शेयर करते हुए अब परिनीति ने सोशल मीडिया हैंडल Instagram पर बेबी नीर की तरफ से एक थैंक यू नोट भी लिखा है। और अपने शहजादे की तरफ से मासी मौसा और बड़ी बहन मालती का शुक्रिया अदा भी किया है। वेल जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि मासी प्रियंका ने जो गिफ्ट अपने न्यूली बोर्न भांजे के लिए भेजा है उसमें एक प्यारा सा टैडी वियर बेबी के शूज दो कॉम कपड़ों के साथ-साथ बेबी की जरूरत की बाकी और चीजें भी नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर में एक लेटर भी दिख रहा है जिसमें चोपड़ा जोनस फैमिली यानी कि प्रियंका और निक की तरफ से बेबी चोपड़ा चड्डा को भेजे गए गिफ्ट्स का जिक्र भी किया गया है। जाहिर है सात समंदर पार अमेरिका में बैठी प्रियंका चोपड़ा इस वक्त खुद अपने भांजे से मिलने के लिए बेकरार होंगी। तो भांजे नीर के लाड लड़ाने के लिए मौसा बने निक जोस भी काफी उतावले होंगे।

लेकिन मीलों की दूरी को मासी और मौसा प्रियंका निक ने सरप्राइज के जरिए कम करने की कोशिश जरूर की है और भांजे नील के लिए खूब सारे गिफ्ट्स के जरिए अपना प्यार और आशीर्वाद भी भेजा है।

खैर, देखना अब यह होगा कि गिफ्ट्स और खूब सारा प्यार भेजने के बाद कब तक सात समंदर पार से देसी गर्ल अपने भांजे नीर से मिलने दिल्ली आएंगी और अपनी गोद में उठाकर जूनियर चड्डा के लाड लड़ाएंगी और नीर के जन्म के बाद मासी और मौसा की बेबी से पहली मुलाकात की झलक का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है। खैर जानकारी के लिए बताते चलें कि शादी के 2 साल बाद परिनीति ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है और अब एक्ट्रेस मम्माज़ बॉय क्लब में भी शामिल हो गई हैं।

19 अक्टूबर के दिन बेबी बॉय के पेरेंट्स बने राघव परिनीति ने अपने बेटे नीर के एक महीने के पूरे होने पर यानी कि 19 नवंबर को बेटे का नाम रिवील किया और अब बेबी नीर चड्डा को खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं और फैंस मम्मी पापा बने राघव और परिनीति से बेटे का चेहरा दिखाने की डिमांड भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment