पांचवी बार पापा बने अरमान मलिक। पहली पत्नी पायल ने दिया चौथे बच्चे को जन्म। घर में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी। तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज़। खुशखबरी सुन खुशी से झूमा पूरा परिवार।
फैंस और सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां। जी हां, यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों की किलकारियां गूंज उठ रही हैं। अरमान मलिक पांचवी बार पिता बन गए हैं और उनकी पहली पत्नी [संगीत] पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है और फैंस लगातार इस कपल को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। दरअसल अरमान मलिक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खुशखबरी को शेयर किया। उन्होंने हॉस्पिटल से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें पायल मलिक बेड पर आराम करती नजर आ रही हैं।
वहीं अरमान अपने न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अरमान और पायल की दोबारा मम्मी पापा बनने की खुशी साफ झलक रही है। इस फोटो के साथ अरमान ने एक मस्त कैप्शन भी लिखा। जच्चा-बच्चा सब ठीक है। बस फिर क्या था? यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। हर कोई इस नन्हे मेहमान के आने पर अपनी खुशी जाहिर करता नजर आया। खास बात यह है कि इस बार अरमान के घर बेटे ने जन्म लिया है। जिससे उनके परिवार में खुशियां और भी बढ़ गई हैं। हालांकि शुरुआत में बच्चे के जेंडर को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब सामने आई जानकारी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका ने अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी कि उनके घर बेटे का आगमन हुआ है और अकेली तूबा के अब चार भाई हो चुके हैं।
आपको बता दें कि पायल मलिक पहले से ही तीन बच्चों की मां थी और अब चौथी बार मां बनी हैं। वहीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी एक बेटे की मां हैं। ऐसे में अब अरमान कुल मिलाकर पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं और उनका परिवार पहले से भी ज्यादा बड़ा और खुशहाल हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डिलीवरी से पहले भी पूरा परिवार काफी एक्साइटेड नजर आ रहा था। अरमान ने अपने वॉग्स में पायल की प्रेगनेंसी जर्नी को फैंस के साथ शेयर किया था। यहां तक कि डिलीवरी वाले दिन भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें अस्पताल में तैयारियां चलती दिखाई दे रही थी और कृतिका मलिक भी पायल के साथ मौजूद थी।
इसके अलावा इस पूरे सफर में मलिक परिवार का साथ और सपोर्ट साफ नजर आया। कृतिका ने भी इस खास मौके पर अपनी मौजूदगी से यह दिखाया कि यह परिवार हर खुशी को मिलकर सेलिब्रेट करता है। अरमान मलिक का परिवार हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहता है। दो शादियों और बड़े परिवार की वजह से वो कई बार विवादों में भी रहे हैं।
लेकिन इसके बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनकी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। फिलहाल इस खुशखबरी के बाद मलिक फैमिली जश्न के मूड में है और फैंस भी इस नन्हे राजकुमार पर अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
