39 की एक्ट्रेस की खुशियों को लगी नज़र,शादी की तैयारियों पर लगा ग्रहण।

पवित्रा पूर्णिया पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण। परिवार के करीबी सदस्य का हुआ निधन। एक्ट्रेस की खुशियों को लगी बुरी नजर। पवित्रा की शादी की डेट टली आगे।

अब इस दिन दुल्हन बनेगी एक्ट्रेस। टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिस घर में कुछ ही दिनों में खुशियों की बरसात होने वाली थी, जहां बैंड, बाजे, मेहंदी और शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली थी। आज उसी घर में खामोशी पसरी हुई है।

शादी की तैयारियों में डूबा वो आंगन अब अचानक दर्द से भर गया है। जहां एक और पिछले लंबे वक्त से पवित्रा पूनिया के फैंस उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वही सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि अगले महीने मार्च में पवित्रा अमेरिका में रहने वाले अपने मंगेतर से शादी करने वाली थी। लेकिन आखिर कोई क्या ही जानता था कि आखिर वक्त और किस्मत को क्या ही मंजूर था। खबरों के मुताबिक परिवार में एक ऐसी दुखद घटना घटी है जिसके बाद वेडिंग सेरेमनी को टाल दिया गया है।

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बरसात हो गई है। एक्ट्रेस के फैंस भी चिंता में आ गए हैं और लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते पवित्रा को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा? तो चलिए बिना किसी देर किए आपको विस्तार से पूरी बात बताते हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि पिछले साल दिसंबर में पवित्रा की नानी का निधन हो गया था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था।

पवित्रा की शादी की तारीख अब मार्च में नहीं बल्कि कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है। इस बारे में पवित्रा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। अपनी शादी पोस्टपोन होने के बाद से बात करते हुए पवित्र ने कहा, दुर्भाग्य से हां मेरी शादी पोस्टपोन हो गई है। पिछले साल दिसंबर में मेरी नानी का निधन हो गया था। तभी मेरे परिवार ने शादी को कुछ महीने आगे बढ़ाने का फैसला किया। तारीख तय नहीं हुई है लेकिन अगस्त से पहले कुछ नहीं होगा क्योंकि शादी को कम से कम 6 महीने के लिए टाला गया है। पवित्रा के इस बयान के सामने आते ही साफ हो गया कि यह फैसला किसी मजबूरी में लिया गया है ना कि किसी मनमुटाव या रिश्ते में आई दरार की वजह से। नानी के निधन के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भले ही शादी टलने की खबर ने फैंस को मायूस जरूर किया

लेकिन हर कोई पवित्र को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दे रहा है। अब इस मुश्किल घड़ी के बाद फैंस की भी निगाहें पवित्रा को दुल्हन के जोड़े में देखने का इंतजार कर रही हैं। गौरतलब है कि पवित्रा ने अक्टूबर साल 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई की थी। कपल ने समंदर किनारे बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्यार का इज़हार किया था।

हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का चेहरा रिवील नहीं किया था। अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन संग सगाई करने से पहले एक्ट्रेस एजाज खान को डेट कर रही थी। दोनों ने काफी समय तक डेट किया था। एक्स कपल की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पवित्र पूनुनिया और एजाज खान के रिश्ते में धर्म बीच में आ रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

Leave a Comment