सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर टाइगर वर्सेस पठान में विलेन बनने पर क्या बोले जसन मोमोआ?

एकवामैन फेम जसन मोमोवा हॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने गेम ऑफ थ्रोनस, फास्ट एंड फ्यूरियस और ड्यून जैसे मेगा बजट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इस वजह से भारत में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स थी कि वो सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर टाइगर वर्सेस पठान में विलेन का रोल करने वाले हैं।

इस खबर पर अब खुद जसन ने रिएक्ट किया है। टाइम्स नाउ से हुई बातचीत में उन्होंने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी? जसन ने कहा नहीं मुझे टाइगर वर्सेस पठान में कोई रोल ऑफर नहीं हुआ था लेकिन मैं चाहूंगा कि मुझे किसी बॉलीवुड मूवी से ऑफर मिले मैं भारत भी आना चाहूंगा। इस बयान से उनके इंडियन फैंस का दिल जरूर टूटा होगा क्योंकि जब यह रिपोर्ट आई थी तभी से लोग उन्हें बॉलीवुड फिल्म में देखने का ख्याली पुलाव पका चुके थे। मगर अब ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

बता दें कि टाइगर वर्सेस पठान यशराज बैनर्स की स्पाई यूनिवर्स की सबसे अहम फिल्म है। पहले यह फिल्म 2027 में बनने वाली थी। इसमें सलमान और शाहरुख लंबे समय बाद किसी फिल्म में फुल फ्लेजिट रोल में दिखाई देने वाले थे। मगर फिलहाल इस फिल्म को बैक बर्नर पर डाल दिया गया है। व इसे स्पाई यूनिवर्स की अवेंजर्स के तौर पर प्लान कर रहा है। जहां इस फ्रेंचाइज़ के सभी एक्टर्स साथ आएंगे और उसके बाद इस यूनिवर्स का नया फेस शुरू होगा। टाइगर वर्सेस पठान में विलेन के रोल के लिए कई एक्टर्स के नामों पर चर्चा हो चुकी है। चूंकि सलमान और शाहरुख देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं इसलिए उनके सामने विलेन भी भारी भरकम होना चाहिए।

इसी वजह से ऐसी खबरें उड़ी कि जसन मोमोआ इस फिल्म में विलेन बनेंगे। मगर अब उन्होंने खुद इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान का जिक्र जरूर किया। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख से मिल चुके हैं और वह अच्छी मुलाकात थी। जसन ने शाहरुख सलमान की फिल्म में तो काम करने से साफ मना कर दिया मगर बहुत जल्द वह एक और इंडियन एक्टर विद्युत जामवाल के साथ फिल्म करने वाले हैं।

फिल्म का नाम है स्ट्रीट फाइटर। विद्युत इस फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट इसी नाम से बने एक वीडियो गेम का फिल्म अप्टेशन है। जसन इसमें ब्लंका का किरदार निभाएंगे जबकि विद्युत दालसिम के रोल में दिखाई देंगे।

Leave a Comment