नई-नई मां बनी परिणीति चोपड़ा का हाल बेहाल। न्यूबर्न बेबी की देखभाल में छूट रहे पसीने। ना खाने का समय ना सोने का। हंसते-हंसते रोने लग जाती है एक्ट्रेस। 9 दिन पहले मां बनी परिणीति की बदल गई पूरी की पूरी जिंदगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हालेल बयां। न्यूली मदर बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणति चोपड़ा इन दिनों मदरहुड खूब एंजॉय कर रही हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। बता दें एक्ट्रेस ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। वहीं मां बनने के बाद परिणीति की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। अब वो मॉम ड्यूटी निभा रही हैं। जिसके चलते उन्हें कैसा महसूस हो रहा है इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है जो खूब वायरल भी हो रहा है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
पहले तो आपको यह बता दें कि परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर राघव ने बेबी बंप को किस करते हुए ढेर सारी फोटोज शेयर की थी जो उनके फैंस को बहुत पसंद भी आई थी और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गई थी। लेकिन अब जाकर न्यूली मदर बनी परिणीति चोपड़ा को वक्त मिला है इन फोटोस पर प्रॉपर्ली रिएक्ट करने का। एक्ट्रेस ने अपने पति राघव की शेयर की हुई फोटोस को अपनी Instagram स्टोरी पर रिशेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। मां बनने से पहले अपना वक्त खूब एंजॉय कर रही हैं। अपना बेबी बंप फ्लंट कर रही हैं। लेकिन अब जब वो मां बन चुकी हैं, अपने न्यू बोर्न बेबी की देखभाल में उनका सारा वक्त जा रहा है। इस एक्सपीरियंस को भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है कि मां बनने के बाद वह कैसा महसूस कर रही हैं। आपको बता दें परिणीति चोपड़ा ने एक फनी पोस्ट के साथ अपनी जिंदगी में हुए बदलाव के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई है।
आपको बता दें परिणीति ने अंदाज अपना-अपना फिल्म का एक मीम शेयर किया है। उस मीम में लिखा है मुझे यह एहसास हो गया है कि मैं पूरी तरह से मां बन चुकी हूं और अब प्रेग्नेंट नहीं रही। यह एक शॉकिंग रिएक्शन है जिस पर परिणीति ने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। बता दें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने 25 अगस्त 2025 2 महीने पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें परिणीति और राघव शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। यह कपल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधा था।
दोनों ने राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। अब यह दोनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। कहा जा रहा है अपनी प्रोफेशनल लाइफ को पॉज देते हुए परिनीति चोपड़ा और राघव चड्डा दोनों ही अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
हालांकि अब तक इस कपल ने अपने बेबी बॉय का चेहरा नहीं दिखाया है और ना ही उसके नाम का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर फैंस बेसब्री से उनके नन्हे राजकुमार की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। और यह जानने के लिए बेसबर बैठे हुए हैं कि उसका नाम क्या रखा गया है।
