1 महीने का हुआ राघव परिणीति का लाडला। खास मौके पर राजगनीति ने फैंस को दिया खास तोहफा। दिखाई जिगर के टुकड़े की पहली झलक। साथ ही किया लाडले के नाम का भी खुलासा। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब 2 से 3 हो चुके हैं और अपनी जिंदगी के सबसे एक्साइटिंग फेस यानी कि पेरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं।
दिवाली से ठीक 1 दिन पहले 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद कपल की दिवाली ना सिर्फ यादगार बल्कि शानदार भी बन गई थी। हालांकि जूनियर चढा के जन्म के बाद से ही फैंस राजनीति के लाडले की पहली झलक देखने के लिए भी बेकरार हो रहे थे।
साथ ही यह जानने की बेताबी भी बनी हुई थी कि कपल ने अपने लिटिल प्रिंस को क्या नाम दिया है। तो अब फाइनली राघव और परिणीति ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। 19 नवंबर को राजगनीति का नन्हा शहजादा एक महीने का हो गया है। तो इस खास मौके को कपल ने अपने फैंस के लिए भी खास बना दिया है। बेटे के वन मंथ बर्थडे पर राघव परिनीति ने उसकी पहली झलक दिखा दी है। साथ ही जूनियर चड्ढा के नाम का खुलासा भी कर दिया है। सबसे पहले तो बता दें कि कपल ने अपने लिटिल प्रिंस का नाम नीर रखा है। नीर यानी कि पानी। कपल ने अपने जॉइंट पोस्ट में बेटे का नाम बताते हुए कैप्शन में लिखा है कि जलस्य रूपम प्रेमस्य स्वरूपम तत्र एवनी।
हमारे दिलों को जिंदगी के एक अनंत बूंद में सुकून मिला। परी के इस कैप्शन का मतलब है कि जैसे पानी जीवन का रूप होता है वैसे ही प्रेम उसका स्वरूप है और हमारा बेटा उसी प्रेम और जीवन की अनंत बूंद जैसा है जिसे पाकर उनकी जिंदगी को सुकून मिला है। कहीं ना कहीं राजनीति ने अपने शब्दों में अपने दिलों की भावनाओं को भी उड़ेल कर रख दिया है। वैसे यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि नीर के नाम में उनके मम्मी पापा के नामों की झलक भी देखने को मिलती है। परिणीति के नी और राघव के र से मिलकर नीर नाम बनाया गया है।
अब जितना प्यारा जूनियर चड्ढा का नाम है, उतनी ही खूबसूरत उसकी झलक भी है। दो तस्वीरों के जरिए राजनीति ने अपने नन्हे वीर के हाथ और पैरों की झलक दिखाई है। पहली तस्वीर में राघव परी नीर के नन्हे पैरों को चूम रहे हैं। नीर के कपड़ों से लेकर बेडशीट तक बैकग्राउंड में सब कुछ पेस्टल थीम में दिख रहा है जो कि इस फोटो की खूबसूरती को एनहांस कर रहा है। अगली फोटो में दोनों ने अपने हाथों में बेटे के पैरों को पकड़ा हुआ है।
हालांकि किसी भी तस्वीर में इन्होंने नीर के चेहरे का दीदार नहीं होने दिया है। इन्होंने सिर्फ अपने फैंस को टीस करके छोड़ दिया है। ट्रेलर दिखाकर चेहरा दिखाने के लिए फिर से इंतजार का टाइमर ऑन कर दिया है। लेकिन फैंस तो नीर की इस छोटी सी झलक पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही बेटे का इतना प्यारा नाम रखने के लिए कपल को वाहवाही भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि 2 साल की डेटिंग के बाद राघव चढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। दोनों की शादी लंबे वक्त तक चर्चा में छाई रही थी। इसी साल सितंबर में दोनों ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी और शादी के 2 साल बाद यह 2 से तीन हो चुके हैं।
