हेराफेरी 3 विवाद के अलावा परेश रावल पिछले दिनों एक और बात के लिए चर्चा में है। उनका पेशाब पीने वाला बयान। द लल्लन टॉप से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि सालों पहले अपनी एक चोट को रिकवर करने के लिए उन्होंने पेशाब पी लिया था। रोचक बात यह है कि उन्हें ऐसा करने की सलाह अजय देवगन के पिता और चर्चित स्टंट मास्टर वीरू देवगन ने ही दी थी। परेश के इस बयान पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
इस ट्रोलिंग पर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। बकल परेश लोगों को इस बात से दिक्कत है कि उन्होंने अपना पेशाब खुद पी लिया। बाकी लोगों को नहीं दिया। बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में परेश ने इस कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की। ट्र्स का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैंने उन्हें पेशाब तो नहीं दी है ना? या उन्हें इस बात की परेशानी है कि मैंने उन्हें पेशाब नहीं दी। क्या वह ऐसा सोच रहे हैं कि यार यह अकेले ही पी गया। हमें नहीं दिया। परेश ने कहा कि इस बयान के बाद कई लोगों ने उन्हें अप्रोच किया था। मगर वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहते थे।
उन्होंने आगे कहा वह मेरी जिंदगी की एक ऐसी घटना है जो करीब 40 साल पहले घटी थी। वो मैंने बोल दिया। उसमें क्या हो गया? अब लोग उसे तिल का तार बना रहे हैं। करने दो उनको मजा। इस इंटरव्यू में परेश ने उस बयान पर भी सफाई दी जहां उन्होंने अक्षय कुमार को दोस्त की जगह कलीग बताया था।
परेश ने कहा आप दोस्त उन्हें कहते हैं जिनसे आप महीने में पांच से छह बार मिलते हैं। हफ्ते में कई बार बात करते हैं। मगर अक्षय के केस में ऐसा नहीं है। हम दोनों सोशल नहीं है। ना ही किसी पार्टी में उनकी मुलाकात होती है। इसलिए मैंने अक्षय को कलीग ही कहा था। जहां तक हेराफेरी 3 की बात है, परेश रावल की इसमें वापसी हो गई है। उनके अचानक फिल्म से बाहर निकल जाने की वजह से काफी विवाद छिड़ गया था।
नाराज होकर अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया था। लंबे समय तक दोनों पक्षों की लीगल टीमों के बीच खूब खींचातानी भी चलती रही। मगर फिर एकाएक उनके बीच सब कुछ सुलझ गया। परेश ने खुद कंफर्म कर दिया है कि हेराफेरी 3 अब उनके साथ ही बन रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके और अक्षय के बीच सब कुछ ठीक है।