भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना और बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। यह खबर खुद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Instagram पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी।
इसे स्मृति मंधाना का इस पूरे मामले के बाद पहला बड़ा बयान भी माना जा सकता है जिसमें उन्होंने बताया कि यह शादी अब टूट चुकी है। लेकिन आखिर शादी क्यों टूटी? यह सवाल सभी के बीच में है। बीते दिनों क्या कुछ हुआ और अब जो बयान सामने आया है वह क्या है? विस्तार से इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे। देखिए मध्य प्रदेश के इंदौर में वमस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा था। जिस वक्त पलाश मुच्छल जो कि इंदौर से ताल्लुक रखते हैं।
गायिका पलक मुच्छल के भाई हैं और बॉलीवुड में फिल्मी लाइन से जुड़े हुए हैं। म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए यह कहा कि स्मृति मंधाना बहुत जल्द इंदौर की बहू बनने वाली है। जिसके बाद से इंदौर और मध्य प्रदेश स्मृति और पलाश के फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। वुमस वर्ल्ड कप के बाद दोनों की शादी की तारीख का ऐलान हुआ। 23 नवंबर को दोनों की यानी कि स्मृति और पलाश की शादी होनी थी। उससे पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश मुच्छल ने बहुत ही फिल्मी अंदाज में स्मृति मंधाना को प्रपोज किया था। जिस वक्त स्मृति के फ्रेंड्स और पलाश की फैमिली भी मौजूद थी। वहीं आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हुई। 23 नवंबर को शादी होनी थी। उससे पहले आपको बता दें कि स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की थी।
लगे रहो मुन्ना भाई मूवी का एक गाना समझो हो ही गया मैं अपने को क्रिकेटर्स के साथ अपने दोस्तों के साथ उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर करके अपनी इंगेजमेंट का अनाउंसमेंट किया था। वहीं सांगली में 22 और 23 नवंबर को शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। 22 नवंबर को हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। हर कोई स्मृति और पलाश को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं दे रहा था। वहीं 23 नवंबर को दोनों के फेरे पड़ने थे। लेकिन उससे कुछ घंटे पहले ही खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई है।
जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। स्मृति मंधाना के मैनेजर तूहीन मिश्रा ने मीडिया में आकर यह बयान दिया कि क्योंकि स्मृति अपने पिता के बहुत क्लोज है। उनके बहुत करीब है। ऐसे में स्मृति ने फैसला किया है कि जब तक उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं हो जाती वो शादी नहीं करेंगी और इस शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। दूसरी तरफ खबर आई कि मुंबई में पलाश मुच्छल भी एडमिट हो गए हैं। उन्हें एसिडिटी और दूसरी कुछ शिकायतों के चलते एडमिट कराया गया। मुंबई के हॉस्पिटल के बाहर पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल और उनकी बहन पलक मुच्छल को भी स्पॉट किया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनों यानी कि स्मृति और पलाश की शादी को लेकर कई सवाल उठने लगे। जिस दरमियान स्मृति के पिता और पलाश मुच्छल हॉस्पिटल में एडमिट थे। उस समय मैरी डिकोस्टा नाम की एक युवती की एंट्री इस पूरे मामले में हुई। मैरी डिकोस्टा ने कथित तौर पर पलाश मुच्छल के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जारी किए जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीने पहले तक पलाश मुच्छल उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे।
बाद में मैरी डिकोस्टा ने साफ किया कि मैरिड डिकोस्टा की कभी पलाश मुच्छल से मुलाकात नहीं हुई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह भी कहा गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति से चीट किया है। कोरियोग्राफर गुलनाज़ खान हो या नंदिका द्विवेदी इन दोनों के नाम भी सामने आए। हालांकि बाद में गुलनाज़ खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी जारी करके सफाई दी कि यह सारे रमर्स बेसलेस हैं और वह पलाश को केवल प्रोफेशनली जानती है। व आपको बता दें कि इस बीच स्मृति मंधाना के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। पलाश को भी हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद कयास लगे कि दोनों की शादी की अगली तारीख शायद जल्दी सामने आएगी।
वहीं अफवाह उड़ी कि पलाश मुच्छल और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि इस अफवाह पर तब विराम लग गया जब पहली बार स्मृति के भाई ने हिंदुस्तान टाइम्स अखबार से बात करते हुए कहा कि यह केवल रमर्स है। फिलहाल तो शादी तली हुई है। इसके अलावा आपको बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने जहां अपने Instagram प्रोफाइल पर ईविल आई का साइन लगाया उसके बाद एक बार फिर फैंस के बीच में यह सवाल उठा कि क्या दोनों की शादी को लेकर जल्दी कोई अपडेट मिलेगा। इस बीच पलाश मुच्छल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए और उसके बाद वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी उनको देखा गया।
वहीं रविवार यानी कि 7 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए एक पोस्ट जारी किया। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में स्मृति ने साफ-साफ कहा कि उनकी और पलाश की शादी टूट चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं और देश के लिए क्रिकेट खेलकर बहुत सारी ट्रॉफीज़ लेकर आना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपनी निजता यानी कि अपनी प्रवेसी का ध्यान रखने उसकी रिस्पेक्ट करने की भी अपील की। इसके बाद पलाश मच्छल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, इंस्टाग्राम पर ही एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए।
साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जितनी भी बातें हो रही हैं वह एक बेसलिस रमर्स हैं जिन्होंने उन्हें भीतर से आघात पहुंचाया है। फिलहाल स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल इन दोनों की शादी जहां काफी चर्चा में थी। इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर कई तरीके की बातें हुई। दोनों के ही फैंस यानी कि स्मृति और पलाश के फैंस दोनों के लिए आज दुख भरी खबर सामने आई जब स्मृति ने यह ऐलान किया कि स्मृति और पलाश की शादी टूट गई है।
