खतरे में सलीम ख़ान की जान ! सलमान खान के पापा की हालत गंभीर।

खतरे में सलीम खान की जान, हालत हुई पहले से गंभीर। धीरे-धीरे बिगड़ रही सलमान खान के पापा की तबीयत। लीलावती हॉस्पिटल के सूत्रों ने दिया हेल्थ अपडेट। सांस लेने में दिक्कत के चलते फिर बढ़ी खान परिवार की टेंशन। इस वक्त सलमान खान का पूरा परिवार लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

यह तो आप सभी जानते ही हैं कि 90 साल के सलीम खान अचानक बिगड़ी तबीयत की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुए और सलमान खान के पापा का में इलाज भी चल रहा है।

लेकिन अब खबरें सामने आ रही है कि सलीम खान की तबीयत दिन खत्म होने के साथ-साथ बिगड़ती जा रही है और 90 साल के सलीम खान को सांस लेने में दिक्कत भी होने लगी है। और इस खबर के बाहर आते ही ना सिर्फ लाखों फैंस की टेंशन बढ़ गई है बल्कि खान परिवार के सभी सदस्यों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। यही नहीं आईसीयू में बिगड़ रही सलीम खान की हेल्थ को लेकर लीलावती हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने भी मीडिया से बातचीत में कंफर्म किया कि सलीम खान अभी में भर्ती हैं पर और कोई जानकारी नहीं शेयर की है।

लेकिन सलमान खान के करीबी ने सलीम खान की बिगड़ती हुई तबीयत का खुलासा करते हुए शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के करीबी दोस्त ने बताया कि सलीम साहब की हालत सीरियस है जिससे सभी काफी चिंतित हो गए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक होकर वापस घर लौट आए। यही नहीं इससे पहले भी भाईजान के किसी करीबी ने बताया था कि एक्टर के पिता सलीम खान को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद सलमान खान और परिवार के लोग तुरंत उन्हें लेकर हॉस्पिटल में भागे थे। और अब धीरे-धीरे सलीम खान की बिगड़ रही हेल्थ से पूरा खान परिवार टेंशन के माहौल में आ गया है।

सलमान अरबाज सोहेल से लेकर एक्टर की दोनों मांओं पर भी दुखों के काले बादल छाए हुए हैं। सलीम खान की गंभीर हालात की स्थिति देख बेटा दामादों और बेटियों के साथ-साथ पोतों का भी बुरा हाल हो रहा है। और लीलावटी हॉस्पिटल में भी टेंशन का माहौल बना हुआ है।

जहां डॉक्टर्स की टीम अपना बेस्ट टीम वर्क कर सब कुछ कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। तो वहीं पूरा खान परिवार एक साथ सलीम खान की सलामती की दुआएं भी मांग रहा है। पहले खबरें थी कि 90 साल के सलीम खान की हालात स्टेबल है।

लेकिन अब नए दावे सामने आ रहे हैं कि सलमान खान के पापा सलीम खान को सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिससे हालात पहले से गंभीर बताए जा रहे हैं। तो आपको यह पहले ही बता चुका है कि एक-एक कर पूरा खान परिवार हॉस्पिटल पहुंच रहा है और कुछ देर पहले ही लड़खड़ाते हुए कदमों के साथ सलीम खान की दोनों बीवियां सलमा और हेलन भी अपने बीमार पति से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंची हैं। बहरहाल अब गंभीर हालात का सच जानने के बाद लाखों फैंस के साथ-साथ पूरा खान परिवार और बॉलीवुड सितारे सलीम खान की स्पीडी रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं और बस घर लौटने की दुआ मांग रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24

Leave a Comment