पंकज धीर से पहले महाभारत के 10 कलाकारों ने कहा अलिवदा।

पंकज धीर से लेकर गुफी पेंटल तक दुनिया से अलविदा कह गए महाभारत के यह 10 कलाकार। 22 सालों में 10 सितारों ने छोड़ी दुनिया। किसी ने निभाया था हनुमान का किरदार तो कोई बना था मामा शकुनी। जी हां, 15 अक्टूबर का दिन फिल्मी दुनिया के लिए बेहद दर्द भरा रहा। यह तो आप सभी जानते हैं कि टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभा चुके पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। कैंसर के चलते दुनिया से अलविदा कहने वाले पंकज धीर अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को छोड़कर चले गए हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं पंकज धीर से पहले भी महाभारत सीरियल का हिस्सा रहे कई स्टार्स इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। तो महाभारत के किन-किन कलाकारों ने दुनिया को कहा है अलविदा? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले बात करें महाभारत में नंदा का किरदार निभाने वाले रसीक दवे के बारे में।

बता दें कि रसीक का 29 जुलाई 2022 को किडनी फेल के कारण निधन हो गया था। तो आगे बात करें बी आर चोपड़ा की टीवी सीरियल सीरीज महाभारत में राम भक्त हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह के बारे में। सभी के दिलों पर हनुमान के किरदार से जगह बनाने वाले दारा सिंह का निधन भी साल 2012 में हो गया था।

83 की उम्र में आखिरी सांस लेकर दारा सिंह सभी को छोड़कर चले गए थे। तो वहीं इस लिस्ट में गुफी पेंटल का नाम भी शामिल है। महाभारत सीरीज में शकुनी का किरदार निभाने वाले गुफी का निधन साल 2023 में हुआ था। तो वहीं महाभारत सीरीज में भगवान इंद्र की भूमिका निभाने वाले सतीश कॉल भी आज हमारे बीच इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

बता दें कि सतीश का निधन 74 साल की उम्र में हो गया था। तो धर्मेश तिवारी ने इस टीवी सीरीज महाभारत में कृपाचार्य का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आगे आपको बताते चले कि प्रवीण कुमार सोभती जिन्होंने महाभारत में भीम की भूमिका निभाई थी और वह हमारे बीच आज मौजूद नहीं हैं। 2012 में उनका निधन हो गया था।

वीरेंद्र राजदान ने महाभारत में विदुर का किरदार निभाया था। साल 2003 में आखिरी सांस लेकर वीरेंद्र ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां। तो वहीं गोगा कपूर ने कंस का किरदार निभाया था और कई फिल्मों में भी नजर आए थे।

उनका निधन 3 मार्च 2011 को हुआ था। तो अब महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर के निधन की खबरों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि पंकज धीर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से परिवार के साथ-साथ बी टाउन के गलियारे में शोक की लहर है और सलमान खान से लेकर टीवी जगत के सितारे भी एक्टर की निधन के गम में डूबे हुए हैं।

Leave a Comment