पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान ने उठाया बड़ा कदम।

1988 की बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। वो लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे थे।

बुधवार को मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में कई फिल्म और टीवी जगत के कलाकार पहुंचे। इस दौरान अभिनेता सलमान खान भी नजर आए थे। जिन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वहीं उनके साथ काम कर चुके कई टीवी कलाकारों ने भी शोक जताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान फीकी हरे रंग की शर्ट और जींस में दिखाई दिए।

सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ पहुंचे सलमान खान ने पंकज धीर के बेटे निकेन धीर और अन्य परिवारजनों को गले लगाकर संवेदना व्यक्त की। सलमान और निकेतन धीर ने पहले भी कई मौकों पर एक दूसरे के साथ काम किया और अच्छा बॉन्ड साझा किया।

पंकज धीर के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने भावुक होकर यादें साझा की। एक्ट्रेस इशिता दत्ता सेठ से बोली यह खबर सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

वो एक बेहतरीन इंसान और शानदार सह कलाकार थे। मुझे याद है वो हर दिन घर से सैंडविच लाते थे और हमेशा मेरे लिए कुछ बचा कर रखते थे। जिंदगी बहुत छोटी है। वहीं सीता के पति और एक्टर बत्सल सेठ ने कहा, “यह बहुत ही दुखद खबर है।

मुझे अपनी पहली फिल्म टार्जन में उनके साथ काम करने का मौका मिला। गोवा में शूटिंग के दौरान वह हर दिन हर किसी के लिए छाछ लेकर आते थे। वह हमेशा टीम को सहज और खुश रखते थे।

Leave a Comment