68 साल के पंकज धीर का हुआ निधन। बेटे को हो गया था पिता की मौत का पूर्वाभास। पंकज की निधन से चंद घंटे पहले लिखा इमोशनल नोट। बेटे निकतन का आखिरी पोस्ट वायरल। बेटे को था अनहोनी का एहसास। नहीं रहे महाभारत के कर्ण।
एक्टर पंकज धीर। उनके निधन ने टीवी से लेकर बॉलीवुड जगत को हैरान कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 अक्टूबर की सुबह 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत से उनके परिवार में मातम पसर गया है। बेटे और बीवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच पंकज धीर के बेटे एक्टर निकन धीर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल यह पोस्ट उन्होंने अपने पिता की मौत से चंद घंटे पहले ही किया था। अब इस पोस्ट को लोग उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं और लगातार अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि निकेतन ने यह पोस्ट पंकज धीर की निधन से 13 घंटे पहले यानी कि देर रात करीब 1:00 बजे शेयर किया था जिसमें लिखा था जो सामने आ रहा है उसे आने दो।
जो सामने है उसे रहने दो और जो गया उसे जाने दो। एक शिव भक्त के रूप में मैं कहता हूं शिव प्रणाम और आगे बढ़ो। वो आपका ध्यान रखेगा। निधन की खबर सामने आते ही पंकज धीर से जुड़ी हर खबर और पोस्ट खंगाला जा रहा है। इसी बीच उनके बेटे निकेतन का इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल होने लगा।
इसी पोस्ट को देखने के बाद पंकज और निकेतन के फैंस रिएक्ट करने लगे। कई लोगों का कहना है कि लगता है पंकज धीर के बेटे को पहले से ही अनहोनी का अंदाजा था। वहीं कई लोगों का यह कहना है कि किसी के बेटे के लिए ऐसी बातें कहना कितना मुश्किल रहा होगा। इसी बीच आपको बता दें पंकज धीर को आखिरी बार फराह खान के एक ब्लॉग में देखा गया था जो जनवरी में यू ट्यूब पर रिलीज हुआ। इस वीडियो में उनके साथ पुनीत स्तर और महाभारत के अर्जुन यानी फिरोज खान भी थे। इस ब्लॉग में यह सभी एक्टर फरा खान के घर पहुंचे थे।
जहां उन्होंने कुक दिलीप के साथ मिलकर खाना बनाया और पुरानी यादें ताजा की। इस ब्लॉग की खास बात थी कि पुनीत इसर का साग मटन पकाना जिसका स्वाद लेने के लिए पंकज भी वहां आए थे। यह ब्लॉग 8 महीने पुराना है और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पंकज काफी फिट दिख रहे हैं। पंकज धीर का यूं अचानक जाना टीवी और बॉलीवुड दोनों के लिए एक बड़ा नुकसान है।
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1981 में फिल्म पूनम से की थी। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान 1988 में बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने से बनी।
आपको बता दें उस वक्त किताबों में भी अक्सर कर्ण की तस्वीर की जगह पंकज धीर की तस्वीर छपा करती थी और आज भी लोग उन्हें इसी कदर उनके किरदार के रूप में याद करते हैं। बताते चले पंकज ने संजय दत्त की फिल्म सड़क, आशिका आवारा तुमको ना भूल पाएंगे और बादशाह जैसी फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर उन्हें चंद्रकांता, अनहोनी, रिश्ते, तीन बहू रानियां, देवों के देव महादेव और सावधान इंडिया जैसे शोज़ में देखा गया। वह आखिरी बार वेब सीरीज पोइजन में नजर आए।
