पंकज धीर के निधन से टूटे निकितन धीर,शोकसभा में दिखे गुमसुम।

आंखों में उदासी, चेहरे पर मातम, सिर से उठा पिता का साया तो जैसे हंसना ही भूल गए निकेतन। बहू कृतिका को भी लगा गहरा सदमा। ससुर की शोक सभा में दिखी गुमसुम। महाभारत के कर्ण को श्रद्धांजलि देने आए फिल्म और टीवी जगत के सितारे। जिंदगी भर महाभारत के कर्ण बनकर करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं।

15 अक्टूबर की सुबह पंकज धीर का निधन हो गया था। कैंसर से लंबी जंग लड़ते हुए पंकज इस दुनिया से रुखसत हो गए थे। पंकज अब इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं। अपने पीछे वो ऐसा खालीपन छोड़ गए हैं जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। यारों के यार कहे जाने वाले पंकज धीर के निधन ने उनके सभी दोस्तों और चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है।

हालांकि सबसे बुरा हाल एक्टर के बेटे निकेतन धीर का है। अपने पिता को खोकर निकेतन इस कदर टूटे हैं कि मानो हंसना ही भूल गए हैं। और ऐसा ही कुछ हाल धीर परिवार की बहू कृतिका सेनगर का भी है। जो अपने पिता जैसे ससुर को खोकर अभी तक संभल नहीं पाई हैं। शुक्रवार को पंकज धीर की शोक सभा रखी गई। तो इस दौरान कृतिका और निकेतन दोनों ऐसे हाल में नजर आए कि उन्हें चाहने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। निकेतन और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद हॉल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

दोनों बेहद इमोशनल और गुमसुम दिखे। सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने निकतन खामोशी से बाहर आते हैं। इस दौरान वह एक बार भी पेप्राजी के कैमरों की तरफ नहीं देखते हैं। सिर झुकाए वह बाहर आते हैं और तेजी से अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ जाते हैं। लेकिन के साथ उनकी पत्नी कृतिका भी बाहर आती है। दोनों के गुमसुम चेहरों पर दर्द साफ नजर आया। पंकज धीर की प्रार्थना सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने, फिल्म और टीवी जगत से कई सितारे भी पहुंचे। महाभारत में भीष्म पितामह का रोल प्ले करने वाले मुकेश खन्ना अपने पुराने दोस्त की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने आए। पंकज की करीबी दोस्त रही हेमा मालिनी तो उनकी शोक सभा में नहीं आ पाई .

लेकिन ईशा देओल अपने अंकल के लिए प्रार्थना करने जरूर पहुंची। आदित्य पंचोली भी पंकज धीर की प्रार्थना सभा में मौजूद रहे। एक्टर मुकेश ऋषि भी अपने दोस्त के लिए प्रार्थना करने आए। एक्टर जायद खान भी यहां पहुंचे। दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबरॉय अपनी वाइफ के साथ आए। जैकी श्रॉफ को भी हमने यहां स्पॉट किया। दिग्गज अभिनेता अजीत अपनी पत्नी के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए। एक्टर करणवीर बोहरा अपने पिता के साथ यहां पहुंचे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी हमने यहां स्पॉट किया।

शिल्पा प्रार्थना सभा में थोड़ी देर से पहुंची। जानकारी के लिए बता दें कि पंकज धीर का निधन 68 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने बीमारी से लंबी जंग लड़ी। कुछ साल पहले उन्हें बीमारी हुआ था जिसे मात देने में वह कामयाब ही रहे थे।

लेकिन बीते साल उनकी बीमारी दोबारा लौट आई थी और इस बार वो कैंसर को हराने में कामयाब नहीं हो पाए। 15 अक्टूबर की सुबह उनका निधन हो गया। बेटे निकेतन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी थी। इस दौरान निकेतन का ब्रेकडाउन भी देखने को मिला था।

Leave a Comment