स्मृति-पलाश की शादी में नया मोड़,मिस्ट्री गर्ल की हुई एंट्री।

स्मृति पलाश की शादी से नहीं टला ग्रहण। कपल की शादी पर फिर मचा बवाल। मिस्ट्री गर्ल की एंट्री से मची खलबली। अफवाहों पर मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ी चुप्पी। इंस्टा पोस्ट शेयर कर दी सफाई। क्या है 22 नवंबर की रात का सच? कब होगा स्मृति पलाश का शुभ विवाह? जी हां, यह सवाल हर एक शख्स के हैं जो इस वक्त वुमस इंडिया क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंदाना और बॉलीवुड सिंगर पलाश मुच्छल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 23 नवंबर को जिस घर से डोली उठनी थी उसी दिन शादी टलने और टूटने की खबरें फैलने लगी।

पहले तो इसकी वजह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक बताया गया। लेकिन धीरे-धीरे कुछ ऐसे खुलासे सामने आए जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। शादी टलने की वजह कथित तौर पर पलाश का स्मृति को धोखा देना बताया जा रहा था। लेकिन अब शादी में अचानक रोक लगने के बाद एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया। इसी वजह से स्मृति और पलाश की शादी चारों ओर से विवादों में घिर गई। इन्हीं विवादों के बीच एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई जिसने इस मामले की पूरी काया ही पलट दी।

जैसा कि सभी जानते हैं कि इस पूरे विवाद और अफवाहों के बीच एक तीसरा नाम भी सामने आया जो था नंदिता द्विवेदी का। जी हां, यह वही कोरियोग्राफर हैं। ऐसा दावा किया जा रहा था कि पलाश ने संगीत नाइट पर कोरियोग्राफर संग मिलकर स्मृति पर चीट किया था। हालांकि सिर्फ नंदि नहीं बल्कि इंटरनेट पर कुछ स्क्रीनशॉट्स और भी वायरल हुए थे। जिसने सभी को पलाश के खिलाफ कर दिया था। एक महिला मैरी डिकोस्टा ने अपने Instagram स्टोरी पर पलाश के साथ चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। चैट में पलाश स्मृति के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और उनके टूर्स के बारे में खुलकर बात करते दिखे।

उन्होंने मैरी की तारीफों के पुल बांधे उन्हें स्विमिंग स्पा और मुंबई के वसोवा बीच पर सुबह 5:00 बजे मिलने तक को कह दिया था। जब मैरी ने पूछा कि क्या वह स्मृति से प्यार करते हैं? तो पलाश ने जवाब टाल दिया। लगातार ट्रोलिंग और झूठे आरोपों का सामना कर रही नंदिका ने अब Instagram पर एक बयान जारी करते हुए अपना गुस्सा और दर्द जाहिर किया। उन्होंने साफ कर दिया कि पलाश मुच्छल और स्मृति मांधाना की शादी से जुड़े किसी भी विवाद में उनका कोई हाथ नहीं है। नंदिका द्विवेदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा पिछले कुछ दिनों में मैंने अपने बारे में कई तरह की अटकलें देखी हैं कि मैं किसी ऐसी व्यक्तिगत स्थिति में शामिल हूं जो दूसरों के लिए बहुत निजी है। मैं साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में जो बातें कही जा रही है। खासकर यह कि मैंने किसी का रिश्ता खराब करने में कोई भूमिका निभाई। यह बिल्कुल सच नहीं है। नंदि ने जोर देकर कहा कि अब और झूठे आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने लिखा कृपया समझें यह मेरे लिए बाहर आकर बोलना आसान नहीं है। लेकिन अपने झूठे आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकती।

मैंने उन लोगों को तनाव में देखा है जिनकी मुझे परवाह है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद के कारण उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ रहा है। इन सबके बीच दोनों की शादी को लेकर पहले से ही जो बातें चल रही थी उसमें और भी मसाला जुड़ गया और फैंस के दिमाग में नए-नए सवाल घूमने लगे। दरअसल सोशल मीडिया पर पलाश और स्मृति दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम बायो में एिल आई वाला इमोजी जोड़ दिया। बस फिर क्या था?

लोगों ने फिर इसे एक और संकेत मान लिया कि शायद कुछ बड़ा होने वाला है या फिर दोनों किसी नजर बंद से बचना चाहते हैं। हालांकि इन सभी विवादों में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया। खैर आखिर यह तो वक्त ही बताएगा कि स्मृति और पलाश का शुभ विवाह कब होता है।

Leave a Comment