पलाश के साथ चैट लीक वाली लड़की कौन? अब परिवार का आया बयान…

स्मृति मंदाना के मंगेतर पलाश की शादी टूटने की वजह एक कथित वायरल चैट मानी जा रही है। बता दें कि स्मृति मंदाना के करीबियों ने भी पलाश को Instagram पर अनफॉलो कर दिया है। इसी विवाद में मैरी डिकोस्टा नाम सबसे आगे आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मैरी डिकोस्टा का नाम काफी ज्यादा चर्चा में है। वायरल चेक पलाश और मैरी डिकोस्टा की बताई गई। इस लड़की के बारे में कम जानकारी उपलब्ध होने के बाद भी टॉपिक ऑफ डिस्कशन बन गया है।

उनके और पलाश के बीच कथित रिश्ते को हवा मिल रही है और सोशल मीडिया पर अचानक उथल-पुथल मच गई है। मैरी डीस्टा का नाम इस पूरे विवाद में इसलिए सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया क्योंकि खबरों और सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि पलाश स्मृति मंदाना की शादी के प्रीवेडिंग समारोह की कोरियोग्राफर बताई जा रही थी। इसी कथित जुड़ाव ने उन्हें अचानक इस पूरे मामले के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया।

जहां वायरल चैट और आरोपों के बीच उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं मैरी डिकोस्टा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। वैसे तो लीक चैट को लेकर सच्चाई का दावा नहीं किया जा सकता लेकिन इसमें डेट मई महीने की बताई जा रही है। पलाश और उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस वायरल चैट को लेकर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई लेकिन पलाश की मां का कहना है कि स्मृति मंदाना के पिता की तबीयत बिगड़ने पर पलाश बहुत दुखी हो गए थे।

क्योंकि पलाश और स्मृति मंदाने के पिता बेहद करीबी थे और ऐसे में शादी पोस्टपोन करने का फैसला भी पलाश का ही था। फिलहाल तो इस मामले में कुछ भी कह पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि अभी भी शादी को लेकर दोनों परिवार की ओर से किसी ने भी सही जानकारी नहीं दी है।

Leave a Comment