पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा विधु विनोद चोपड़ा का बेटा ?

पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा अग्निदेव चोपड़ा। एक लिस्ट ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सूची में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर के बेटे का नाम शामिल। सपोर्ट में उतरी की मां। एक स्टोरी ने खोली क्रिकेटर बेटे के सारे राज।

इस वक्त बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में भूचाल आया हुआ है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ऑक्शन के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑक्शन के लिए कुल 879 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है।

इस लिस्टके सामने आते ही बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा और उनकी पत्नी फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस लिस्ट में विधु विनोद चोपड़ा के बेटे क्रिकेटर चोपड़ा का नाम भी शामिल होने का दावा किया गया। इन दावों ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच अब अग्नि चोपड़ा और उनकी मां अनुपमा चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दे दी है और इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। अग्नि चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करायाहै और उनके खिलाफ फैलाई जा रही सभी खबरें गलत हैं। बता दें पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब का नाम पीएसएल के 11वें एडिशन के लिए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची में सामने आया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूची उपलब्ध है जिसमें अग्नि चोपड़ा को अमेरिकी नागरिक बताया गया था। वहीं उनकी बेस प्राइस ₹6 लाख पाकिस्तानी रूपीस में थी।

इस लिस्ट के सामने आते ही ऐसी खबरें फैलने लगी कि अग्नि चोपड़ा ने पीएसएल के अपकमिंग सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन अब अग्नि ने इन सभी दावों को सिरे से खारिजकर दिया [संगीत] है। क्रिकेटर ने अपनी Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएसएल के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दावों पर प्रतिक्रिया दे दी है। जिसे उनकी मां और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने भी रिशेयर किया है। अपने पोस्ट में अग्नि चोपड़ा ने पीएसएल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के दावों का खंडन किया है और दावा किया है कि उनके खिलाफ झूठी जानकारी और खबरें फैलाई जा रही हैं।

इसी के साथ उन्होंने इन दावों पर यकीन ना करने का भी आग्रह किया है। अपने पोस्ट में अग्नि ने लिखा एक टूर्नामेंट को लेकर मेरे नाम से फर्जीऔर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने पीएसएल के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। मैं अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर और लॉन्ग टर्म करियर गोल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचनाओं के झांसे में ना आए।

आपको बता दें अनुपमा चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को रिशेयर किया है। उन्होंने बिना किसी कमेंट के यह पोस्ट शेयर किया है। वहीं इस पूरे विवाद पर अभी तक अग्नि के पिता और बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। आपको बता देंअग्नि 2025 तक भारतीय घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं और रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुस्ताख अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स में भाग भी ले चुके हैं।

Leave a Comment