ओरी ने किया सबसे बड़ा खुलासा – उस आदमी को मैंने टच किया और फिर..

हाल ही में ओरी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार ओरी ने एल्विश यादव के पडकास्ट में एक ऐसा बयान दे दिया जिसने लोगों को चौंका दिया है। पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने इंडस्ट्री से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाए लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी उनके एक अजीब से दावे ने।

दरअसल ओरी का एक मशहूर पोज़ है जिसमें वह स्लिप्स के साथ फोटो खिंचवाते वक्त उनके चेस्ट पर हाथ रख देते हैं।

इस टच को लेकर ओरी ने कहा कि उनके इस टच से एक महिला मां बन गई। ओरी ने बताया कि एक कपल पिछले 8 साल से बच्चा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में महिला के पति ने ओरी से संपर्क किया। पति का कहना था कि उसने सुना है कि ओरी के टच से कुछ पॉजिटिव हो सकता है। ओरी ने साफ किया कि उन्होंने कभी ऐसा दावा नहीं किया लेकिन सामने वाले की जिद इतनी ज्यादा थी कि वह मान गए।

मजेदार बात यह है कि इस टच के बदले उन्हें पेमेंट भी दी गई। ओरी ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने उस महिला के पति को उस जगह टच किया जहां उसकी ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने उस पार्ट को टच किया जो नहीं चलता था। उस पार्ट को चलाने के लिए उसे टच किया।

इसके करीब 3 महीने बाद उस शख्स का फोन आया और उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है।

Leave a Comment