पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम की वजह से आजकल मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बेहद ही बढ़ रही है। इतना ही नहीं अब बस और काफी और वहां भी है जो की इलेक्ट्रिकल हो चुके हैं।
ऐसा ही एक वाहन है स्कूटर। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए स्कूटर एक बेहद ही किफायती चीज मानी जाती है, और पेट्रोल के दाम बढ़ने कारण आज हर कोई इलेक्ट्रिकल स्कूटर का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद कर रहा है। लेकिन कहते हैं ना की मांग जितनी ज्यादा धोखा होने के चांसेस भी उतने ही ज्यादा होते हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिकल स्कूटर की जानी-मानी कंपनी ओला के द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी की। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ किस्से सामने आए हैं जिसे जानकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ओला कंपनी अपने ग्राहक को के साथ किस तरह की धोखाधड़ी कर रही है।
दरअसल हाल ही में गुजरात के पालनपुर शहर का एक किस्सा सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने ओला स्कूटर को शोरूम के सामने ही आग लगा दी है।
ग्राहक ने बताया कि उसके ओला स्कूटर का स्टीयरिंग उस समय अचानक टूट गया, जब वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करके घर जा रहा था. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद ग्राहक शोरूम पहुंचा और सिंगल जंपर ओला टू-व्हीलर वापस लेने की मांग की, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी एक न सुनी।
इससे गुस्साए ग्राहक ने शोरूम के बाहर अपना स्कूटर आग लगा दी और ओला कंपनी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. ग्राहक ने गुस्से में कहा, “ओला टू-व्हीलर न खरीदें, क्योंकि ऐसे वाहन कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.”
बता दे की एक किस्सा नहीं है इसके अलावा भी बहुत सारे किस्से और वीडियो सामने आए हैं जो की ओला कंपनी द्वारा किए जाने वाली धोखाधड़ी का सबूत देते हैं।
