दो बार शादी करेंगी कृति सेनन की बहन। वाइट वेडिंग के बाद होगी हिंदू रीति रिवाजों से शादी। क्रिश्चियन वेडिंग के लिए खूबसूरत वाइट गाउन एकदम तैयार। रात में बनेंगी वाइब्रेंट पंजाबी ब्राइट। आई डू कहने के बाद सात फेरे लेंगे नपुर स्टेबिन।
शादी में भांगड़ा पाने तैयार सेनन परिवार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कपिल की शादी उदयपुर के फेयर मंट पैलेस में हो रही है। नपुर और स्टेबिन की हल्दी और संगीत सेरेमनी की वीडियोस और फोटोस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। शादी को लेकर कई अपडेट सामने आ रही है।
कहा जा रहा है नपुर और स्टेबिन एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे। जी हां, यह एकदम सच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 जनवरी को नपुर और स्टेबिन पहले ईसाई धर्म के रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद दोनों हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। कपल ने दोनों परिवारों के कल्चर का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें स्टेबिन ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वो मलयाली क्रिश्चियन है और वो भोपाल के रहने वाले हैं। और स्कूल में पढ़ते समय ही स्टेबिन ने सिंगर बनने का फैसला कर लिया था। और फिर 2017 में वो मुंबई शिफ्ट हो गए।
जबकि नपुर सेनन एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं। दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी सवालों की झड़ी लग गई थी। क्या शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से होने वाली है या बस हिंदू रीति-रिवाज ही फॉलो किया जाएगा? तो अब इस बात का जवाब सामने आ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल एक इंक्लूसिव वेडिंग कर रहा है। जिसमें दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान किया जाएगा। पहले क्रिश्चियन वेडिंग होगी और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो नपुर और स्टेबिन की शादी 11 जनवरी 2026 को होने वाली है। इसी बीच कृति सेनन अपनी छोटी बहन की शादी का हर फंक्शन खूब एंजॉय कर रही हैं।
कृति ने संगीत सेरेमनी में भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर डांस करके समा ही बांध दिया था। संगीत सेरेमनी में नपुर की मां भी इमोशनल दिखाई दी। वहीं अब आपको थोड़ा नपुर और स्टेबिन की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं। नपुर और स्टेबिन के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी जो धीरे-धीरे रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। खबरों की मानें तो 2022 की शुरुआत में उनकी डेटिंग की अफवाहएं उड़ने लगी थी। जब वो इंडस्ट्री के इवेंट्स और क्लोज फ्रेंड्स की पार्टीज में एक साथ नजर आने लगे थे। लेकिन दोनों ने हमेशा यही कहा कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
बताते चले नपुर सेनन ने म्यूजिक वीडियो फिलहाल से लोकप्रियता हासिल की थी जिसके बाद लोग उन्हें पहचानने लगे। नपुर एक्टिंग और म्यूजिक दोनों इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनका अपना एक क्लोथिंग ब्रांड भी है जिसका नाम है नोबो। यह ब्रांड उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति करीब ₹22 करोड़ बताई जा रही है। यह इनकम उनकी एक्टिंग, सिंगिंग, म्यूजिक, वीडियोस और क्लोथिंग ब्रांड से आती है।
