हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी से सभी को हैरान कर दिया क्योंकि यह पहली बार था जब वुमेन इन ब्लू ने ICC ट्रॉफी जीती थी। 2005 और 2017 के उन दिल तोड़ देने वाले पलों के बाद जब भारत रनर अप रहा था यह जीत ऐतिहासिक थी।
यह पहली बार था जब भारतीय महिला टीम ने ICC चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की और इस तरह 1978 में भारतीय महिला टीम के पहले विश्व कप खेलने के बाद से चले आ रहे चार दशकों से ज्यादा के सूखे को खत्म कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बीच एक बार जिसने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा हलचल मचाई वो हरमनप्रीत कौर की पर्सनल लाइफ थी। जी हां, लोगों ने कप्तान के निजी जीवन को लेकर जबरदस्त सर्चिंग शुरू कर दी। लेकिन हरमनप्रीत ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा है। इसी बीच उनके एक पोस्ट ने फैंस के बीच काफी अटकलें पैदा कर दी हैं। आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेस्ट फ्रेंड नपुर कश्यप के साथ एक प्यारी तस्वीर सांझा की। तस्वीर में नपुर वर्ल्ड कप ट्रॉफी थामे हुई नजर आ रही थी।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए हरमनप्रीत ने अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लिखा कि इतने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वे वर्ल्ड कप अपने हाथों में थाम पाए और यह किसी के लिए भी सबसे बेहतरीन तोहफा हो सकता है। हरमनप्रीत कौर ने कैप्शन में लिखा द बेस्ट बर्थडे गिफ्ट यू कुड एवर आस्क्ड फॉर 16 ईयर ऑफ मैनिफेस्टेशन एंड नाउ इट्स हियर।
हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड। तस्वीर पोस्ट करते ही नेटजंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बरसात कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने बिना किसी सबूत या किसी खास सोर्स के हरमनप्रीत और उनकी दोस्त नपुर के रिश्ते पर रिलेशनशिप के एंगल से बात करनी भी शुरू कर दी। जी हां, साफ तौर पर आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर की पोस्ट या कमेंट में किए गए इन दावों का कोई सबूत मौजूद नहीं है। और कई सारे यूज़र्स तो हरमनप्रीत कौर और उनकी बेस्ट फ्रेंड को एक रिलेशनशिप में होने का दावा कहकर बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा व्हाट आई हर्ड इज करेक्ट। एक ने लिखा व्हेन यू नो देयर इज समथिंग बट यू जस्ट कांट प्रूव इट येट। गुलाम अहमद नाम के यूजर ने लिखा शादी कब करोगे मैम आप दोनों।
वहीं एक ने लिखा शी इज हर बेस्ट फ्रेंड आल्सो हर गर्लफ्रेंड दे आर पार्टनर्स 2023 बर्थडे पोस्ट शी रोट हैप्पी बर्थडे माई होल वर्ल्ड फॉर नपुर आफ्टर फोर आवर्स शी रिमूव्ड इट बिकॉज़ पीपल क्रिटिसाइज्ड हर दैट्स व्हाई नाउ शी रोट ओनली बेस्ट फ्रेंड वर्ल्ड हर रियल फैंस नो अबाउट इट बेटर बीइंग गे इज नॉट शेम शी स्टेज विद हर सिंस बिफोर 2008 नाउ अल्सो दे आर लिविंग िंग टुगेदर नपुर कश्यप की बात कर ली जाए तो हरमनप्रीत कौर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करती हैं।
वहीं नपुर कश्यप के बारे में कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वह पटियाला के एक प्रीमियर फिटनेस सेंटर रिपीट सेवन की संस्थापक हैं। इसके अलावा उन्होंने कई क्रिकेटर्स के लिए टैलेंट मैनेजर के तौर पर भी काम किया है। जिनमें हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल हैं। नपुर पहले कॉर्नर स्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट से भी जुड़ी रही हैं। वही कंपनी जिसमें रोहित शर्मा की पत्नी रतिका सचिते भी काम कर चुकी हैं।
हरमनप्रीत कौर के पति के बारे में भी इंटरनेट पर काफी सवाल किए जा रहे हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह अभी अनमैरिड हैं। वहीं हरमनप्रीत हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों से दूर रखती हैं। लेकिन फैंस उन्हें इस पूरे पछड़े में उछाल कर ले ही आते हैं।
