एक दूजे के हुए नुपुर सेनन – स्टेबिन बेन धूमधाम से की क्रिश्चियन वेडिंग,

एक दूजे के हो गए नपुर और स्टेबिन। लाल नहीं कृति की बहन ने चुना सफेद। नपुर सेनन ने स्टेबिन संग रचाई वाइट वेडिंग। आई डू कहकर की शादीशुदा जिंदगी की नई शुरुआत। तीन मंजिला केक हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल। बेहद खूबसूरत रही नपुर स्टेबिन की क्रिश्चियन वेडिंग। आज उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नपुर सेनन की शादी है। शादी से पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन भी हुए।

शादी के फंक्शन के कई वीडियोस और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसी बीच कुछ और वीडियो और तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा। इन वायरल तस्वीरों में कृति सेनन की बहन नपुर क्रिश्चियन ब्राइड के रूप में नजर आई। वीडियो देखकर लग रहा है कि नपुर और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी कि 11 तारीख को भी उनकी शादी है जो कि हिंदू रीति रिवाज के साथ होने वाली है। कृति सेनन की बहन नपुर अब वायरल वीडियो में सफेद वेडिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं।

वहीं स्टेबिन बेन के साथ उन्होंने केक काटा। इस मौके पर कृति सेनन काफी इमोशनल दिखाई दी। कृति के साथ परिवार के लोग और दोस्त भी स्टेबिन और नपुर के लिए तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं और शादी की खूब बधाइयां दे रही हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कृति सेनन अपनी बहन के लिए ब्राइड्स मेड बनी हुई हैं। क्रिश्चियन शादी के रीति रिवाजों में ब्राइड्स मेड वो लड़की होती है जो दुल्हन को हर काम में सपोर्ट करती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कृति ने भी बहन होने का हर फर्ज निभाया और नपुर के लिए ब्राइड्स मेड बनी। कृति सनन का लुक भी नपुर की शादी में काफी एलगेंट नजर आया। उन्होंने ग्रीन कलर का सिंपल लेकिन एलगेंट गाउन पहना हुआ था। वहीं नपुर सेनन की अगर बात करें तो उन्होंने सफेद कलर का एक बेहद ही खूबसूरत गाउन पहना हुआ है। जिस पर लेस की डिटेलिंग की गई है।

वहीं स्टेबिन ने भी ब्राइड को कॉम्प्लीमेंट करते हुए वाइट कलर का कोट पट पहना हुआ था। इसी बीच आपको बता दें आज नपुर और स्टेबिन की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी होने वाली है। दोनों को इंडियन अटायर में देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड है। आपको बता दें नपुर और स्टेबिन की शादी में शामिल होने कई नामचीन सितारे पहुंचे हैं। इस शादी को अटेंड करने मोनी रॉय और दिशा पाटनी भी आई हैं। मोनी ने वाइट वेडिंग के लिए स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वो इसमें बेहद गॉर्जियस लग रही थी। वहीं दिशा ने नेवी ब्लू कलर की बैकलेस ड्रेस कैरी की हुई है। साथ ही हाई बन बनाया हुआ है।

दिशा का यह अवतार इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। इसी बीच नपुर की शादी में कृति सनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी शामिल होने आए। वो कृति के साथ ही उदयपुर पहुंचे थे और एक परिवार के सदस्य की तरह शादी के हर फंक्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें वाइट वेडिंग से पहले वाली रात को कपल ने कॉकटेल और संगीत नाइट रखी थी। जिसमें परिवार और दोस्तों ने मिलकर खूब जश्न मनाया और जमकर पार्टी की जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है।

Leave a Comment