कृति सेनन के होने वाले जीजा हैं करोड़ों के मालिक, खूब रईस है स्टेबिन बेन।

कौन है कृति सेनन के होने वाले जीजा स्टेबिनबेन? कौन है जिसके साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है नपुर सेनन? क्या करते हैं सेनन परिवार के होने वाले छोटे दामाद? एक कवर सॉन्ग ने बदली थी स्टेबिन की किस्मत। बेहद शानदार है स्टेबिन का भोपाल से बॉलीवुड तक का सफर। जी हां, यह तो आपको पहले ही बता चुका है कि जल्द ही बड़े पर्दे की परम सुंदरी एक्ट्रेस यानी कि कृति सेनन के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। क्योंकि खबरें हैं कि कृति की छोटी बहन नपुर सेनन जल्द ही दुल्हन जो बनने वाली है।

शादी की वायरल खबरों के मुताबिक नपुर सेनन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ लेक सिटी उदयपुर के फेयरम पैलेस में सात फेरे लेकर नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। और शुभ विवाह की यह तारीख 8 और 9 जनवरी भी बताई जा रही है। हालांकि शादी के वायरल दावों पर अभी तक कृति नुपुर या फिर सेनन परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। लेकिन कौन बनेंगे सेनन परिवार के छोटे जमाई? क्या करते हैं कृति सेनन के होने वाले जीजा? क्या है स्टेबिन बेन की फैमिली बैकग्राउंड का सच? आइए आपको बताते हैं। तो सबसे पहले आपको बता दें कि भोपाल की गलियों से एक दिन बड़ा सिंगर बनने का सपना लेकर स्टेबिन अपने होमटाउन को छोड़ साल 2016 में माया नगरी मुंबई में आए थे।

बचपन से ही स्टेबिन को गाने गाने का काफी शौक था। या यूं कहें कि स्टेबिन वैन को गाने गाने का सिर्फ शौक नहीं बल्कि यह उनका पैशन था और यही पैशन स्टेबिन को मुंबई तक ही चलाया। गौर करने वाली बात है कि स्टेबिन महज ₹00 लेकर भोपाल से मुंबई आए और यहां आकर कैफेस और क्लब में गाना गाना शुरू किया और फिर इसी लंबे सिलसिले के बाद स्टेबिन बैन का एक कवर सॉन्ग जिसका नाम मेरा दिल भी कितना पागल है खूब वायरल हुआ और इसी गाने से उनकी किस्मत भी पलट गई थी। फिर स्टेबिन को ज़ी मूस के साथ डेब्यू करने का चांस भी मिला और फिर एक के बाद एक गाने गाकर स्टेबिन आगे बढ़ते रहे और कभी भी पलट कर नहीं देखा।

और तो स्टेबिन ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए अपनी आवाज भी दी है। तो सुना आपने कृति सेनन के होने वाले जीजा और सेनन परिवार के छोटे दामाद स्टेबिन ना सिर्फ काफी टैलेंटेड बल्कि हार्ड वर्किंग भी हैं और अपनी मेहनत के दम पर ही भोपाल की गलियों से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना बड़ा नाम बनाया और आज स्टेबिन एक सिंगर के तौर पर खूब जाने जाते हैं। साथ ही बात करें स्टेबिन बैन की कमाई के बारे में तो बता दें सिंगर की पर मंथ की कमाई 30 से ₹40 लाख बताई जा रही है। तो वहीं स्टेबिन की सालाना नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 से 70 करोड़ के बीच है।

और अब सेनन परिवार के दामाद बनने की खबरों के चलते स्टेबिन खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे रिश्ते सालों के प्यार के साथ-साथ सच्ची मोहब्बत के बाद अब नपुर और स्टेबिन जल्द ही सात जन्मों की शुरुआत करने वाले हैं। वेल अब शादी के वायरल दावों के बाद फैंस को इंतजार है परिवार या फिर ब्राइड एंड ग्रूम टू बी नपुर और स्टेबिन के किसी ऑफिशियल स्टेटमेंट का और देखते हैं कि कब तक लव बर्ड्स अपनी शादी की खुशखबरी का ऐलान फैंस के साथ करते हैं।

Leave a Comment