कॉमेडियंस में कपिल शर्मा ने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना कपिल के लिए आसान नहीं था। चैलेंजेस बहुत ज्यादा थे और उन चैलेंजेस के बारे में वही बता सकता है जिसने कपिल शर्मा को स्ट्रगलिंग डेज से देखा है।
उन्हीं में से एक है नवजोत सिंह सिद्धू। सिद्धू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि एक टाइम ऐसा था जब कपिल शर्मा के पास हफ्ते में बस दो दिन काम रहता था और उस 2 दिन का उन्हें ₹100 मिलता था।
कपिल टैलेंटेड तब भी था लेकिन प्लेटफार्म बड़ा नहीं था इसीलिए उनके टैलेंट की कदर नहीं हो रही थी। फिर आया 2006 जब कपिल शर्मा नेशनल टेलीविजन पर परफॉर्म करने लगे। तब कपिल शर्मा को प्लेटफार्म बहुत बड़ा मिला था। फिर चाहे कपिल शर्मा के बाल नहीं हो, उनके मटके जैसी तोंद आई हो, उसके बावजूद कपिल को लोगों ने देखा, उन्हें पसंद किया। सिद्धू ने अपनी बात सम अप करते हुए बताया कि कुल मिलाकर बात यह है कि अगर आपके अंदर टैलेंट है, लेकिन आपको प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है तो फिर आप लोगों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
आपकी तरक्की नहीं होगी।लेकिन सही टैलेंट को अगर सही प्लेटफार्म मिल जाता है तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वेल यह बात तो सही है। सिद्धू ने कहा कि यही चीज आईपीएल में भी है। आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने कई यंग क्रिकेटर्स को जगह दी है, प्लेटफार्म दिया है।
जहां तक बात है कपिल शर्मा की तो हम सब जानते हैं कि कपिल शर्मा आज कितना बड़ा ब्रांड है। चाहे उस टाइम पर कपिल शर्मा को हफ्ते में दो दिन आने के ₹100 मिलते हो। लेकिन आज हफ्ते में एक दिन आकर परफॉर्म करते हैं और करोड़ों रुपए की फीस लेते हैं। हालांकि इसमें कपिल शर्मा ने एक लंबा सफर तय किया है। कई दिनों तक बिना काम के रहे हैं, बिना पैसों के रहे –
