2712 हीरो वाला बैग लेकर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची नीता अंबानी कीमत जानकर होंगे दंग।

नीता अंबानी के ठाट निराले हाथ में 17 करोड़ का बैग लिए दिवाली मनाने पहुंची। 2712 हीरो की चकाचौंध से बंद हुई लोगों की आंखें। वाइट गोल्ड से बनाया गया है यह बैग। दुनिया का सबसे महंगा बैग देख उड़े फैंस के होश। इस बैग की खासियत जान सब हैरान। दिवाली को अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन दिवाली पार्टीज का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसी एक पार्टी हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी रखी थी।

जिसमें फिल्मी जगत और बाकी देश के तमाम दिग्गज लोग शामिल होने पहुंचे थे। इसी पार्टी में दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी अपनी बहू राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थी। हर बार की तरह इस बार भी उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि इस बार उनके लुक के साथ-साथ लोग उनके हैंडबैग की भी खूब चर्चा कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह काफी स्पेशल बैग है जिसमें हीरे जड़े हुए हैं और इसकी कीमत करोड़ों में है। तो चलिए आपको बताते हैं इसकी खासियत क्या है? नीता अंबानी उन सेलिब्रिटीज में से एक है जिन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर रखी गई 12 अक्टूबर की ग्रैंड दिवाली बैश को अटेंड किया।

जैसे ही नीता अंबानी ने पार्टी में एंट्री की पूरी की पूरी महफिल ही लूट ली। सीक्वेंस से सजी मनीष मल्होत्रा की साड़ी और हैवी एमरल्ड वाले झुमकों ने लोगों को एक बार फिर से मिज अंबानी की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में है उनका यह बैग। जानकारी के लिए बता दें यह हरमैस का सबसे मशहूर बैग बरकिन का एक नया वर्जन था। यह काफी कीमती और रेयर मिनी बैग्स में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे सिर्फ तीन ही बर्किन बैग मौजूद हैं। जिनमें से एक नीता अंबानी के पास है। इसको साल 2012 में स्पेशल तौर पर डिजाइन किया गया था। इस बैग की कीमत ₹20 लाख है। अगर इसको रुपए में कन्वर्ट करके देखते हैं तो इसकी कीमत लगभग ₹17 करोड़ है।

जी हां, 17 करोड़। एक लग्जरी फैशन Instagram पेज के अनुसार इसको तैयार करने में काफी चीजों का ध्यान रखा गया है। जैसे कि हैंडबैक ठोस 18 कैरेट वाइट गोल्ड से बारीकी से तैयार किया गया है और इसमें 2712 चमकदार हीरे जड़े गए हैं। इसके बाद इसका वजन 111.09 कैरेट है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बर्किन बैग सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट पीस है। इस मिनी बैग के टॉप फ्लैप को क्रोकोडाइल स्किन जैसे टेक्सचर में डिजाइन किया गया है। तो इसकी बॉडी टॉप हैंडल समेत बाकी के हिस्सों पर डायमंड लगे हुए हैं।

जिसकी वजह से यह दुनिया का सबसे यूनिक बैग बन गया है। इस बैग को दिवाली पार्टी में कैरी करके नीता अंबानी ने साबित कर दिया है कि वह नीता अंबानी है। वहीं आपको बता दें मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपनी लाडली बहू राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थी।

Leave a Comment