फेमस टीवी एक्ट्रेस की दर्दनाक निधन। तीन बार हुई बीमारी, इलाज के दौरान निधन। आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी। हॉस्पिटल के बिल भरने तक के नहीं बचे थे पैसे। दोस्तों, रिश्तेदारों के सामने फैलाने पड़े थे हाथ, पति का रो-रो कर बुरा हाल। टीवी का एक फेमस चेहरा जिन्हें उनके आखिरी दिनों में पहचानना तक मुश्किल हो गया। फेमस शो कबूल है से लेकर फिल्म हेराम में कमल हासन की कोस्टार रह चुकी एक्ट्रेस का अंत इतना भयानक था जिसने भी सुना वह दंग रह गया।
एक वक्त था जब एक्ट्रेस बहुत सी टीवी शोज़ फिल्में किया करती थी और उन्होंने कास्टिंग कंपनी भी शुरू की। अच्छे से अच्छा दिन देखा। फिर किस्मत ने ऐसी चोट दी जिससे एक्ट्रेस का परिवार आज तक जूझ रहा है। हम बात कर रहे हैं टीवी का जाना पहचाना चेहरा निशि सिंह भादली की। क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के दो ही दिन के अंदर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन्हें आपने कबूल है इश्कबाज जैसे हिट टीवी शोज़ में जरूर देखा होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्ट्रेस को तीन बार बीमारी हुई । जिसके बाद उनकी हालत बद से बदतर हो गई थी। उस वक्त जो तस्वीरें सामने आई थी उन्हें देखकर कोई मान ही नहीं सकता था कि यह प्यारी सी वही एक्ट्रेस हैं जिसने लाखों फैंस का दिल जीता था। कहा जाता है निधन से पहले इस एक्ट्रेस के दिन आर्थिक तंगी में गुजरे थे।
बता दें 2022 में 50 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस की मौत के बाद पति संजय सिंह भादली ने निशि की हालत को लेकर दर्दनाक खुलासे किए थे। संजय ने बताया था कि निशि और उन्होंने क्या कुछ नहीं झेला। कैसे पैसों के लिए लोगों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर हो गए थे। संजय सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पत्नी निशि को तीन बार बीमारी हुआ था। जिसके बाद से काफी हेल्थ इशूज़ शुरू हो गए थे। पैरालिसिस के कारण वह कुछ बोल नहीं पाती थी। निशि की निधन से दो दिन पहले ही संजय ने उनका 50वां बर्थडे मनाया था। यह भी बताया कि इलाज का खर्च महंगा था। जो भी सेविंग्स थी वह सब कुछ इलाज में खर्च हो गया था।
हालात आर्थिक तंगी वाले हो गए थे। ऐसी स्थिति आ गई थी कि निशि के इलाज के लिए पति संजय को लोगों से पैसे मांगने पड़े ताकि वह मेडिकल बिल का खर्च उठा सके। संजय ने यह भी खुलासा किया था कि टीवी इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी पर वह पैसे इतने नहीं थे कि इलाज हो सके। तब संजय को अपना घर और गाड़ी तक बेचनी पड़ी थी। कहा जाता है संजय पत्नी की निधन से इस कदर टूट गए थे कि उनके मुंह से बातचीत में यही निकला था कि सब खत्म हो गया। उन्हें याद करते हुए संजय ने कहा था कि निधन से पहले एक्ट्रेस ने लड्डू खाने की इच्छा जताई थी।
वहीं निशि सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शोज़ के अलावा फिल्में भी की थी। वो कमल हासन की फिल्म हेराम में नजर आई थी। वहीं दीपा मेहता की मसून वेडिंग में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी उन्होंने काम किया था। उनकी एक कास्टिंग कंपनी भी थी जिसके तहत उन्होंने कई फिल्मों के लिए कास्टिंग भी की थी।
