सगाई के बाद एक्ट्रेस को मिला धोखा। शुभ विवाह से दो दिन पहले मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता। शादी की तैयारियों के बीच हार्ट ब्रेक से बिखर गई हसीना की दुनिया। शहनाई की गूंज की जगह शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा। गम में बदली खुशियों ने दिया हसीना को जिंदगी भर का ।
जी हां, लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनकर नई जिंदगी की शुरुआत करने से पहले धोखे का शिकार हुई एक्ट्रेस नीना गुप्ता है। 66 साल की उम्र में भी अपने हुस्न का जलवा दिखाने से लेकर बोल्ड फैशन से सबको इंप्रेस करने तक नीना गुप्ता की ब्यूटी किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी हैं।
बुढ़ापे में कातिलाना अदाएं दिखाने वाली नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग से भी लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। पंचायत की मंजू देवी से लेकर मेट्रो इन दिनों में शिवानी घोष बनने तक नीरा गुप्ता हर ढांचे में खुद को बखूबी ढाल लेती हैं और अपने इसी टैलेंट की बदौलत खूब वाहवाही भी पाती हैं। लेकिन आज बॉलीवुड पर एक्टिंग के जरिए राज करने वाली नीना ने करियर के शुरुआती दिनों में खूब फेलियर का सामना भी किया और तो शादी से दो दिन पहले हार्ट ब्रेक का भी। जी हां, 67 साल की हो चुकी नीना गुप्ता ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं।
सगाई के बाद और शुभ विवाह से दो दिन पहले मिले धोखे के बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और कई शॉकिंग खुलासे भी किए। सबसे पहले नीना ने अपनी बात खुलकर रखते हुए यह बताया कि समाज में महिलाओं के लिए काफी समस्या का सामना करने जैसा माहौल होता है। जी हां, अपनी बात को आगे कंटिन्यू रखते हुए एक्ट्रेस ने यह बताया कि मेरी सगाई हो गई थी और हमने अंगूठियां बदली थी। लेकिन उस लड़के ने आखिरी वक्त में धोखा दे दिया था।
उस लड़के ने शादी ना करने का यह बहाना बताया कि उसको का ऑपरेशन करवाना है। इतना ही नहीं टीना गुप्ता ने यह भी कहा कि वो जो लड़कियां काम करती हैं, वह लड़कों को शादी के लिए पसंद नहीं आती हैं। आगे अपनी शादी से दो दिन पहले मिले धोखे पर एक्ट्रेस ने कहा कि इस घटना के बाद उनका दिल टूट गया था और वह कंफ्यूजन में पड़ गई थी कि वह आगे क्या करें और बुरी तरह टूट कर बिखरी हसीना की जिंदगी भी उन्हें ऐसा लग रहा था कि उस वक्त खत्म हो गई थी।
आगे भी एक्ट्रेस ने बताया कि धोखा देने के बाद वो लड़का 6 महीने के बाद फिर लौटा और बोला कि शादी कर लेते हैं। और यह बात सुनते ही नीना गुप्ता ने उसे बुरी तरह लताड़ लगाई और गुस्सा करते हुए दफा हो जाने की चेतावनी तक दे डाली।
और अब नीना का यही प्यार, दर्द और तकलीफ भरा खुलासा खूब वायरल हो रहा है। और एक्ट्रेस की लाइफ का दर्द भरा किस्सा जानने के बाद लोगों का दिल भी पसीजता हुआ नजर आ रहा है। और सभी यह खुलासा जानने के बाद एक्ट्रेस को हिम्मत और प्यार देते हुए भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल जानकारी के लिए बताते चले कि नीना की पहली शादी अमलान कुसुम घोष से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता कुछ वक्त में ही टूट गया था। तो वहीं बाद में इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बनी। इससे उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता भी है।
