नीना गुप्ता हमेशा अपने स्टाइल और अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता की प्रेगनेंसी की खबरें खूब वायरल हुई। सोशल मीडिया पर हर जगह यही खबरें आ रही थी कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट है। वो भी 66 साल की उम्र में। यह पूरा मामला रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन पार्टी से जुड़ा हुआ है। आखिरकार इस पर एक्ट्रेस ने खुद अपनी बात रखी है और प्रेगनेंसी की खबरों का सच बताया है।
दरअसल हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरक गोंडा की रिसेप्शन पार्टी में तमाम सितारों के बीच नीना गुप्ता भी पहुंची थी। तभी उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर बात की और यह भी बताया कि आखिरकार लोगों को ऐसा क्यों लगा। हालांकि उन्होंने मजाके अंदाज में इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे बस यही चाहिए था एक रियल लाइफ वाली बधाई हो। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।
उन्होंने इन अफाओं को उड़ने के पीछे की वजह बताई और कहा सच तो यह है कि साड़ी का मटेरियल थोड़ा मोटा था और इसी वजह से मैं इवेंट में थोड़ी मोटी लग रही थी। लेकिन मुझे यह कहना होगा कि इस उम्र में मेरी प्रेगनेंसी को लेकर हो रही यह सारी अटकलें मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं। इससे पता चलता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।
व उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनकी इस प्रेगनेंसी की खबरों को सुनकर उन्हें हंसी आ रही है और यह अटकलें बदलते समाज के नजरिए को दिखाती हैं। आपको बता दें कि हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में पहुंची नीना गुप्ता ने पप्राजी के लिए पोस्ट दिए। वीडियो में उनके साथ उनके हस्बैंड विवेक मेहरा भी दिखाई दे रहे हैं और वायरल होने के तुरंत बाद कुछ लोगों ने यह दावा किया कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट है।
लेकिन अब नीना गुप्ता ने इसको साफ कर दिया है और बता दिया है कि वो कि वह प्रेग्नेंट नहीं है। वेल आपको बता दें नीना गुप्ता का 90 के दशक में पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर वीवियन रिचर्ड के साथ रिश्ता रहा। उनसे एक्ट्रेस की एक बेटी मसाबा गुप्ता है। वहीं 2008 में एक्ट्रेस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली। जिसके चलते वह चर्चा में रही।
