टीवी में हुआ एक और तलाक। शादी के 4 साल बाद जुदा हुआ पॉपुलर कपल। क्या वाकई दे दी तलाक की अर्जी? पति-पत्नी के बीच आई वो सहेली ने तुड़वाया खुद की दोस्त का घर। कुछ साल बाद ही रिश्ते में आ गई थी दरार। कभी नेशनल टीवी पर किया था प्यार का इज़हार।
छोटे पर्दे की दुनिया से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जिस पॉपुलर कपल के रिश्ते की लोग मिसाल देते थे। आज उसी शादीशुदा जोड़े के रिश्ते में दरार आ गई है। पहले तो हम आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं गुम है किसी के प्यार में के खूबसूरत जोड़े नीलभट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह साथ नहीं रह रहे और अलग होने वाले हैं। ऐश्वर्या ने इस अफवाह का खंडन भी किया है। जबकि नील ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया है। बताया जा रहा है कि नील और ऐश्वर्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। बता दें कि पिछले लंबे समय से नील और ऐश्वर्या साथ नहीं दिख रहे। फिर वो बेशक गणेश चतुर्थी का मौका हो या फिर दिवाली दोनों अलग-अलग ही नजर आए। इसी साल जून में ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बयान जारी करके उनके नाम पर नेगेटिविटी फैलाने वालों पर ताना मारा था।
उन्होंने कहा था कि वह चुप हैं तो इसका मतलब यह ना समझे कि वह कमजोर हैं। रिपोर्ट्स में दोनों के करीबी ने इस बारे में भी बात की। उन्होंने कहा ऐश्वर्या शर्मा और नील दोनों ही काफी समय से अलग रह रहे थे। अब दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है। तो जल्द ही इस बारे में फॉर्मेलिटी शुरू हो जाएंगी। हमें अभी तक दोनों की तलाक का कारण तो नहीं पता लेकिन यह सच है कि दोनों अब अलग हो रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस को भी जोरदार झटका लगा है। कपल के फैंस सोच में पड़ गए हैं और तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते नील और ऐश्वर्या को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ गया।
दरअसल हाल ही में नील भट्ट को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सड़क पर देखा गया था। जब मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया तो नींद मुस्कुराने लगे और उनकी दोस्त आगे निकल गई। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों की तलाक की वजह यह मिस्ट्री गर्ल है। जहां कुछ लोगों ने नील को गलत कहा और ऐश्वर्या को चीट करने के लिए फटकार लगाई।
वहीं उनके फैंस ने बचाव करते हुए बताया कि नील और ऐश्वर्या की ही कोई कॉमन फ्रेंड है। अब कपल के फैंस इस इंतजार में है कि कब दोनों इन अफवाहों पर कोई रिएक्शनंस देंगे। नील और ऐश्वर्या को अपने टेलीविजन शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर काम करते हुए प्यार हो गया। शो में नील ने विराट चौहान और ऐश्वर्या ने पाखी का किरदार निभाया था।
इस कपल ने 2021 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक पारंपरिक राजस्थानी समारोह में शादी की थी। उन्हें रियलिटी शो, स्मार्ट जोड़ी और फिर बिग बॉस 17 में भी देखा गया। जहां इनके झगड़ों ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया था।
