निधन से पहले रत्ना पाठक को मेसेज कर सतीश शाह ने कही थी ये बात।

सतीश शाह यारों के यार थे। सारा भाई वर्सेस साराभाई कास्ट ने उनको गाना गाकर विदाई दी। शो में उनकी पत्नी बनी रत्ना पाठक ने उनके साथ आखिरी चैट याद की है। रत्ना ने बताया कि सतीश शाह ने उन्हें आखिरी मैसेज में क्या लिखा था? रत्ना ने जवाब दिया उसके कुछ वक्त बाद ही वह नहीं रहे। रत्ना पाठक ने इंडियन एक्सप्रेस में एक पीस लिखा है।

इसमें सतीश शाह से हुई आखिरी चैट के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को दोपहर 12:57 पर उनका मैसेज था। रत्ना ने लिखा है, यह मैसेज था, “मेरी उम्र की वजह से अक्सर लोग मुझे एडल्ट समझ लेते हैं।” रत्ना ने उन्हें 2.14 पर जवाब दिया। तुम्हारे लिए यह एकदम सही है। महज 2 घंटे बाद 3:49 पर उन्हें जेडी मजेठिया का मैसेज आया।

सतीश भाई नहीं रहे। पहले तो लगा कि कोई गंदा मजाक कर रहा है। जब तक यह बात समझ आए तो इस पर यकीन करना और मुश्किल हो गया। सतीश चला गया। एक इंसान तो जिंदगी को भरपूर जीने के लिए दृढ़ था। हमेशा हंसता रहता था और हर कठिनाई का सामना डटकर करता था।

चला गया। रत्ना ने बताया कि उनके किसी साथी को यकीन नहीं हो रहा था और वह सब परेशान होकर एक दूसरे को मैसेज कर रहे थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करें। उस दिन कई लोगों को सतीश का वैसा ही मैसेज आया था।

Leave a Comment