निया शर्मा का मुंबई में है आलिशान ‘ड्रीम होम’,संगमरमर ने बढ़ाई रंगत।

निया शर्मा का मुंबई में है आलीशान ड्रीम होम। एक्ट्रेस ने खूबसूरती से सजाया है हर एक कोना। शीश महल से कम नहीं है निया शर्मा का घर। झूमर से लेकर चमकते संगमरमर तक। निया निवास से दिखता है सपनों के शहर का पूरा नजारा। निया शर्मा।

जी हां, वही एक्ट्रेस जिन्हें आपने अक्सर ही टीवी पर संस्कारी बहू से लेकर नागिन जैसे शो में लोगों की जिंदगी में अपने से कड़वाहट घोलते हुए देखा होगा। इतना ही नहीं आपने उन्हें खतरों के खिलाड़ी में हर एक टास्क को निडर होकर करते हुए देखा होगा। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह सब हम आपको आज क्यों बता रहे हैं?

तो बता दें कि 1000ों में मेरी बहना है फेम एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना 35th बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में उनके दोस्तों से लेकर उनके फैंस तक सभी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ तो किसी से छिपी नहीं रही। हर कोई उन्हें उनके मस्तीमजाक वाले अंदाज के लिए काफी पसंद करता है। तो इस स्पेशल डे पर भी हम आपको एक्ट्रेस के ड्रीम होम यानी कि निया निवास से रूबरू करवाते हैं। बता दें कि साल 2021 में निया शर्मा ने मुंबई में अपना खुद का 3 बीएचके घर खरीदा था। जिसका नाम उन्होंने निया निवास रखा। निया अपने खूबसूरत घर की झलकियां Instagram पर शेयर करती रहती हैं। सबसे पहले शुरुआत करते हैं एक्ट्रेस के सपनों के आशियाने की एंट्री से। तो इसमें गहरे भूरे रंग का लकड़ी का दरवाजा है जिसके साथ पास में एक शीशा लगा है। घर में जाते ही एक स्टाइलिश कॉफी टेबल है।

निया ने अपने पूरे घर को वाइट थीम पर बनाया है। मिनिमल डेकोर के साथ एक्ट्रेस ने अपने पूरे घर को अपनी ही तरह स्टाइलिश अंदाज में बनवाया हुआ है। लिविंग एरिया पूरी तरह से सफेद रंग का है जो काफी हवादार भी है। एक भूरे रंग का सोफा और एक बड़ी अलमारी उस जगह को शानदार बना रही है।

साथ में एक झूमर भी है। चमचमाता सफेद संगमरमर घर के लुक को बढ़ा रहा है। निया के घर का डाइनिंग स्पेस भी लिविंग एरिया में ही एडजस्ट किया है। डाइनिंग टेबल भी वाइट ही थीम बेस्ड है। जिसके साथ में मैचिंग टेबल है।

बाहर बालकनी की बात करें तो यहां से पूरे मुंबई शहर का नजारा देखने को मिलता है। यहां पर अक्सर ही एक्ट्रेस अपनी फोटो शेयर करती हैं। माना जाता है कि यह स्पॉट उनके घर का सबसे शानदार स्पॉट में से एक है। सनसेट के टाइम पर अक्सर ही एक्ट्रेस यहां बैठ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। बालकनी में अलग-अलग तरह के प्लांट्स भी लगाए हैं जो इस एरिया को और ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। निया का बेडरूम भी काफी कोजी और शानदार है। वाइट थीम रूम में वाइट और पिंक कंट्रास्टेड बेड एकदम लग्जूरियस लुक देता है। बेड के साइड में बड़ी सी कांच की दीवारें हैं। जहां से नेचुरल लाइट आती है।

बेड के ठीक सामने एक बड़ा टेलीविज़ रखा है। इन तस्वीरों और वीडियोस को देखने के बाद इस बात का अनुमान तो लगाया जा सकता है कि निया ने अपने सपनों का घर बड़ी ही मेहनत और खूबसूरती से सजाया है।

Leave a Comment