शादी के 4 साल बाद पति से अलग हो रही टीवी एक्ट्रेस। एक तस्वीर ने खोल दी कपल की पोल। काफी वक्त से उड़ रही थी सेपरेशन की अफवाह। पहले लिया अलग घर, अब जो हुआ उसने दिखा दी रिश्ते की असली सच्चाई। फोटो देख फैंस को हुई बड़ी टेंशन। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स अपने गिले शिकवे एक तरफ रखकर गणेशोत्सव मना रहे हैं।
एकजुट होकर एक नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं एक ऐसा शादीशुदा जोड़ा है टीवी का एक फेमस कपल जो कभी कपिल गोल्स दिया करता था। लेकिन अब गणेश जी की स्थापना के लिए भी एक साथ आने में कतरा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने एक दूसरे के साथ फोटोस वीडियोस पोस्ट करना बंद कर दिया है।
आखिरी बार उन्हें होली पर एक साथ देखा गया था। हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की। जी हां, शादी के 4 साल बाद दोनों के सेपरेशन की खबर सोशल मीडिया पर खूब बस बना रही है और वजह है ऐश्वर्या शर्मा का अकेले बप्पा की स्थापना करना। एक्ट्रेस ने गणेश चतुर्थी के मौके पर कई तस्वीरें शेयर की जिसमें उनके पति नील भट्ट कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं यह एक ऐसा त्यौहार है जहां पूरा परिवार करीबी लोग इसे मिलजुलकर मनाते हैं। ऐसे में पति का ना होना सवाल तो खड़े करेगा ही और ऐसा हुआ भी। जैसे ही ऐश्वर्या ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की, फैंस ने सवालों की झड़ियां लगा दी। नील कहां है? नील कहां है?
आपको बता दें ऐश्वर्या शर्मा और नीलभट्ट लंबे समय से एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके बाद से फैंस को उन्हें लेकर टेंशन होने लगी है। अब लोगों को लग रहा है कि ऐश्वर्या ने अकेले गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करके फैंस को हिंट भी दे दिया है। इन फोटोस को देखकर फैंस को लग रहा है कि इन दोनों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और शायद जल्द ही दोनों अलग हो जाएंगे। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा नील कहां है? सच में डिवोर्स हो गया क्या? एक और यूजर ने लिखा आप नील के साथ फोटोस क्यों नहीं लेती हैं? वहीं एक और यूजर ने लिखा नील से डिवोर्स हो गया क्या?
वहीं आपको बता दें ऐश्वर्या ने अकेले बप्पा के साथ पोज़ देते हुए ढेर सारी फोटो शेयर की हैं। इन फोटोस में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। और हां, यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने बिना नील के फोटो शेयर की। रक्षाबंधन के मौके पर भी ऐश्वर्या की फैमिली फोटो से नील गायब थे। फैंस को टेंशन इसलिए भी हो रही है क्योंकि पहले दोनों एक साथ खूब फोटोस वीडियोस पोस्ट किया करते थे।
पहले दोनों कई मौकों पर एक साथ में डांस वीडियो बनाकर शेयर किया करते थे। लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों के बीच वाकई सब कुछ ठीक नहीं है और शायद डिवोर्स होने वाला है। वहीं आपको बता दें नील और ऐश्वर्या की शादी को 4 साल बीत चुके हैं। दोनों एक साथ नचबलिया और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज़ में नजर आ चुके हैं।
