बॉलीवुड एक्टर की दूसरी बीवी ने दी जान,अलविदा कहने से पहले पति और जेठ लगाए संगीन आरोप! पहुंचा सलाखों के पीछे

बुढ़ापे में बदनाम हुआ मशहूर बॉलीवुड एक्टर। 60 की उम्र में लगाने पड़े कोर्ट कचहरी के चक्कर। विवादों से घिरी रेखा के उस हीरो की निजी जिंदगी। खुली अफेयर की पोल तो पहली पत्नी ने दिया तलाक। तो दूसरी ने की खुदकुशी। मरने से पहले पति पर लगाए संगीन आरोप, तो पहुंचा सलाखों के पीछे। यह सुनने में भले ही किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लगे, लेकिन असल में यह बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर की जिंदगी का कड़वा सच है। जो बुढ़ापे में इस कदर बदनाम हुआ था कि जमाना उस हीरो को रियल लाइफ विलन बताकर थू-थू करने लगा था।

वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि नवीन निश्चल थे। जी हां, वही खूबसूरत हीरो जिन्होंने 70 और 80 के दशक में अपने लुक्स की बदौलत अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर दी थी। फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स तक में ऑडियंस का दिल जीता था। लेकिन नवीन की जिंदगी उथल-पुथल से भरी रही। मशहूर डायरेक्टर की बहन से उन्होंने शादी की तो एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर ने गृहस्ती में आग लगा दी। फिर दूसरी शादी की तो पत्नी ने कर लिया और उन्हें जेल पहुंचा दिया। बता दें कि नवीन निश्चल ने देवानंद की भतीजी और फिल्म मेकर शेखर कपूर की बहन नीलू कपूर से शादी की थी।

इस शादी से वह दो बेटियों नताशा निश्चल और नौमिता निश्चल के पिता बने। हालांकि दो बेटियों के पिता बनने के बाद भी नवीन निश्चल अपनी शादी को बचा नहीं पाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के सालों बाद ही नवीन की गहरी दोस्ती उस दौर की एक हीरोइन पद्मिनी कपीला से हो गई। जल्द ही दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में छपने लगी। और जब यह बात नवीन की बीवी नीलू तक पहुंची तब बात इतनी बिगड़ गई कि नीलू ने नवीन को छोड़ने का फैसला ले लिया।

साल 1976 में नीलू और नवीन निश्चल का तलाक हो गया। बताया जाता है कि तलाक के बाद कई साल अकेले गुजारने के बाद नवीन निश्चल ने साल 1996 में गीतांजलि नाम की एक औरत से दूसरी शादी की थी। हालांकि यह शादी भी नवीन की मुश्किलें कम नहीं कर पाई।

मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक गीतांजलि से शादी करने के बाद नवीन पत्नी के साथ अपने भाई के घर पहुंचे। लेकिन यहां भी कुछ वक्त के बाद अनबन शुरू हो गई और उनके भाई ने उन्हें बीवी समेत घर से निकाल दिया। फिर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हिला कर रख दिया। नवीन की पत्नी गीतांजलि ने इस घटना के 3 महीने बाद ही जान दी और अपने नोट में उन्होंने नवीन और उनके भाई पर के आरोप लगाए।

इस कंट्रोवर्सी ने नवीन के इमेज पर धब्बा लगा दिया था। उन्हें जेल तक हो गई थी। हालांकि अदालत में नवीन के वकील ने बताया था कि गीतांजलि का शिकार थी और की लत से जूझ रही थी।

इसी आधार पर नवीन और उनके भाई को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि यह केस लंबा चला। 19 मार्च 2011 को अचानक नवीन निश्चल के निधन की खबर आई। जिसे सुन हर कोई दंग रह गया। मुंबई से पुणे जा रहे नवीन को रास्ते में दिल का दौरा आया और 65 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Leave a Comment