70 साल के शादीशुदा एक्टर को फिर हुआ प्यार। खुद से 40 साल छोटी लड़की संग फरमाया इश्क। एक फोटो से शुरू हुई डेटिंग की अफवाहें। फिल्म शूट के दौरान फरमान चढ़ा कपल का प्यार। क्या पब्लिसिटी के लिए अफेयर का किया झूठा नाटक। जी हां। तो यहां हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा में खलनायक बनकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर गोविंद नामदेव के बारे में। स्क्रीन पर अपने विलेन वाले रोल से फैंस के बीच दहशत मचाने से लेकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल करने तक गोविंद नामदेव ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
लेकिन अब 70 साल के गोविंद नामदेव बुढ़ापे में अपने इश्क कीl खबरों को लेकर फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर सीनियर एक्टर को लेकर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि 70 की उम्र में उन्हें दोबारा मोहब्बत जो हो गई है और वह भी खुद से 40 साल छोटी खूबसूरत हसीना के साथ। अब क्या है इन वायरल खबरों का सच? आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिवांगी वर्मा हैं। कुछ टाइम पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूज़र्स फिलहाल इंटरनेट पर करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब शिवांगी ने एक्टर के साथ अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। हालांकि पिक्चर से ज्यादा इस पोस्ट के कैप्शन ने अटेंशन गैब की है। जिसकी वजह से गोविंद नामदेव और शिवांगी के डेटिंग रमर्स सोशल मीडिया पर तेजी से छाए हुए हैं। Instagram पर शिवांगी ने एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर की है और इसी के साथ कैप्शन में लिखा प्यार की कोई उम्र नहीं होती। कोई सीमा नहीं होती। अफवाहें यहां तक पहुंच गई कि उनकी पत्नी सुधा नामदेव के साथ उनकी शादी में तनाव आ गया था। एक्टर ने कहा, अफवाहएं इतनी फैल गई थी कि इन सब से मेरे घर पर टेंशन हो गई और मैं और मेरी पत्नी अलग रहने के बारे में सोचने लगी।
मैंने तब कोई रिएक्शन नहीं दिया और अब भी नहीं देता। हर कोई सच्चाई देख सकता है। अगर कोई नहीं मानता तो यह मेरी समस्या नहीं है। मैं यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आया हूं। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान गोविंद नामदेव ने इन खबरों को झूठा बताया। एक्टर ने सीधे तौर पर खुलासा किया कि वायरल हुई फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म गौरी शंकर गोहरगंज वाले के एक पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा थी। इस पर बात करते हुए एक्टर ने00:02:19 आगे यह भी बताया कि जब फिल्म तैयार की जा रही थी तो हमने निर्देशक, निर्माता और शिवांगी के साथ एक स्ट्रांग पब्लिसिटी स्ट्रेटजी की प्लानिंग के बारे में चर्चा की थी। मैं सहमत था कि यह जरूरी था।
हमने पहले ही कई सीन की शूटिंग कर ली थी। साथ में सुबह की एक्सरसाइज की थी और कुछ तस्वीरें क्लिक की थी। उन्होंने आगे इस बारे में डिटेल में बात करते हुए इस बात का जिक्र भी किया कि शिवांगी ने जोर देकर कहा कि हमें रोमांटिक जोड़ी बनानी चाहिए। तस्वीरों में एक खास केमिस्ट्री होनी चाहिए। मैं रेडी था लेकिन मैंने यह भी पूछा कि उसके दिमाग में किस तरह का कंटेंट है?
उसने कहा बहुत कुछ है। कंटेंट सबसे ज्यादा मायने रखता है। बता दें कि उसी सेम फोटो को उन्होंने फिर से अपलोड किया जिसमें उन्होंने बताया कि यह सब अफवाहें गलत है। तो वहीं बुधवार शाम को शिवांगी ने अपनी Instagram स्टोरी पर इस बात का पलटवार करते हुए लिखा सही कहा है किसी ने। बुजुर्ग बढ़ती उम्र में सठिया जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने कोड वर्ड में कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया था। हालांकि अब सोशल मीडिया पर जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं, अब उनकी क्या सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
