नाना पाटेकर ने क्यों लगाई पंकज त्रिपाठी को डांट?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और आज के दौर के सबसे चहेते कलाकार पंकज त्रिपाठी दोनों ही अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर ने एक बार पंकज त्रिपाठी को मारने की धमकी दी थी और वह भी सबके सामने आखिर क्यों भड़के नाना? क्या पंकज त्रिपाठी ने कोई गलती की थी या फिर बात कुछ और थी।

यह किस्सा उस समय का है जब नाना पाटेकर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म काला की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर अचानक नाना की नजर पंकज त्रिपाठी पर पड़ी। पंकज वहां एक बहुत छोटा सा शायद एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे थे।

नाना ने उन्हें देखा और पास बुलाकर पूछा पंकज तू यहां क्या कर रहा है? पंकज ने बड़ी विनम्रता से कहा एक छोटा सा रोल है सर। नाना ने फिर पूछा तू ऐसा रोल क्यों करता है? तब पंकज त्रिपाठी ने जो जवाब दिया वो उनकी मेहनत को दर्शाता है। नहीं आप हैं अन्ना रजनीकांत है। आप लोगों के साथ काम करना था। बस यही वो बात थी जिस पर नाना पाटेकर उठे।

उन्होंने पंकज त्रिपाठी को डांट लगाते हुए कहा, तू बहुत बड़ा एक्टर है। हमारे साथ काम करके तू बड़ा नहीं होगा। तू पहले से ही बड़ा है। दोबारा कभी ऐसा रोल किया ना मैं मारूंगा तुझे। नाना का मानना था कि परफॉर्मर्स को अपनी टैलेंट पर भरोसा होना चाहिए और अपनी क्षमता से कमतर रोल लेकर अपनी वैल्यू नहीं गिरानी चाहिए।

Leave a Comment