आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट के बारे में लोगों को बताया था। कहा जा रहा है कि आमिर खान काफी जल्दी तीसरी शादी करने वाले हैं। इसी बीच अब आमिर खान को बीजेपी की कार्यकर्ता नाज़िया इलाही खान ने काफी खरी-खोटी सुनाई है।
इस दौरान वो आमिर खान की तुलना छांगुर बाबा से कर रही थी। उनका कहना है कि आमिर खान भी लव है और लगातार हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान को भी नहीं छोड़ा और कई तरह के आरोप लगाए।
नाजिया इलाही खान ने इस पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा आप आमिर खान की बात क्यों नहीं कर रही हैं? वह भी तो लव का गुरु है। पहली हिंदू बीवी तलाक दिया। दूसरी हिंदू बीवी तलाक दिया।
अब तीसरी जो बुढ़ापे में छमियां लेकर घूम रहा है, वह भी हिंदू ही है इस बुढ़ापे में। आप सैफ अली खान को क्यों नहीं कह रहे कि छांगुर बाबा 2.0 है यह वह भी तो वही कर रहा है। हिंदू बेटी के पेट से तैमूर पैदा कर मुझे और आपको चिढ़ा रहा है।
शाहरुख खान जो कि इतना बड़ा बादशाह खान है जो मुसलमान लड़कियां स्ट्रगल करती हैं बॉलीवुड में उनको क्यों नहीं आगे बढ़ा दे लेकिन नहीं बढ़ाता है क्योंकि वह गौरी में ही ज्यादा व्यस्त है क्योंकि टारगेट हिंदू लड़कियों को करके इस्लाम का परचम लहराना है। अब नाजिया इलाही खान का यह बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।
