‘मुंबई-अहमदाबाद के बीच नहीं चलेगी बुलेट ट्रेन’, ये है वजह।

अहमदाबाद मुंबई के बीच नहीं चलेगी बुलेट ट्रेन। रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला ले लिया है। जी हां, देश की पहली अति महत्वाकांक्षी अहमदाबाद मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर यानी बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद अब इस रूट पर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलेगी। रेल मंत्रालय ने बकायदा जानकारी भी दी है।

रेल मंत्रालय ने बताया कि मुंबई अहमदाबाद के बीच जापानी बुलेट ट्रेन की बजाय स्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन चलेगी। भारतीय रेल की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी जो 250 किमी/ घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे पहले दावा किया जा चुका है कि मुंबई अहमदाबाद के बीच 320 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई और बकायदा बताया गया कि मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के सूरत वम्मोरा जिसकी दूरी 50 कि.मी. है उसके सेक्शन का काम अंतिम चरण में है और इसी साल के अंत तक वंदे भारत का ट्रायल भी शुरू हो जाएगा।

इसके बाद 2027 तक वंदे भारत सिंग ट्रेन से आम जनता सफर कर सकेगी। इस रूट पर 8आ कोच की दो वंदे भारत चलेंगी। इसकी अधिकतम स्पीड 280 कि.मी./ घंटा होगी। लेकिन इस रूट पर ट्रेन को 250 कि.मी. की स्पीड से चलाई जाएगी। आपको बता दें कि अहमदाबाद मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना के समझौता होने पर जापान ने बुलेट ट्रेन की लागत ₹16 करोड़ प्रति कोच तय की थी।

लेकिन पिछले साल जापान ने इसकी कीमत बढ़ाकर तीन गुना से ज्यादा कर दी। सप्लाई करने के समय जापान ने बुलेट ट्रेन के कोच की लागत बढ़ाकर प्रति कोच ₹50 करोड़ कर दी।

इस प्रकार 16 कोच की एक बुलेट ट्रेन ₹800 करोड़ की हो गई। ट्रेनों की स्पीड के मामले में दुनिया के कई देश आपको बता दें अब भी भारत से आगे है। इनमें सबसे आगे जापान है। जापान के बाद चीन और उसके बाद फ्रांस है। जापान में बुलेट ट्रेन की स्पीड 603 किमी/घंटा और चीन में इसकी रफ्तार 600 किमी/घंटा है।

फ्रांस इन दोनों से काफी पीछे है। यहां ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 कि.मी. प्रति घंटा है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी 305 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। आपको बता दें भारत में अहमदाबाद मुंबई कॉरिडोर पर 320 किमी/ घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का दावा किया जा चुका है।

लेकिन अब जापान के रेट बढ़ोतरी के बाद से इस रूट पर जापानी बुलेट ट्रेन नहीं चलेगी और भारत की वंदे भारत ही इस रूट पर चलेगी.

Leave a Comment