महाभारत सीरियल में काम कर चुके मुकेश खन्ना ने को – स्टार्स पर दिया बड़ा बयान।

बी आर चोपड़ा की महाभारत में मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। अब मुकेश अपने महाभारत के को-स्टार्स पर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में हैं।

उन्होंने महाभारत में काम करने वाले सभी एक्टर्स को छिछोरा बताया है। पी आर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा की एक बात याद करते हुए यह भी कहा कि असली मर्द वो है जिसके ज्यादा अफेयर्स होते हैं। वी टीवी गुजरात के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने महाभारत के अपने को एक्टर्स के बर्ताव की भरपेट बुराई की। उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति का अंत हो रहा है। मुझे हंसी आती है।

मुझे माफ करना। महाभारत की पूरी कास्ट छिछोरों से भरी हुई थी। दुर्योधन, अर्जुन सब बस मैं अलग था। मुकेश खन्ना ने इस इंटरव्यू में बी आर चोपड़ा के बेटे डायरेक्टर रवि चोपड़ा की कही बात भी दोहराई। उन्होंने कहा महाभारत के सेट पर रवि चोपड़ा ने एक बार मुझसे एक बात कही थी। वह बोले कि असली मर्द वो है जिसके ज्यादा अफेयर्स होते हैं। तब मैंने उनसे कहा कि अफेयर्स की संख्या आपकी मर्दानगी साबित नहीं करती। असली मर्द वह है जो अपने परिवार का ख्याल रखता है।

मुकेश खन्ना ने बताया कि महाभारत में काम करने वाली एक गुजराती एक्टर ने इस सीरियल के एक्टर्स के बारे में क्या कहा था? यह किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा एक बार हमारी गुजराती को एक्टर से पूछा गया कि महाभारत में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? तब उन्होंने कहा था कि मुकेश खन्ना मेंढकों के बीच एक राजकुमार हैं।

महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का वीडियो काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें सभी एक्टर्स एक दूसरे के गले लगकर फूट-फूट कर रो रहे थे। उन्होंने इस पूरे वाक्य पर भी दो टूक टिप्पणी की। कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज और अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान पर निशाना साधते हुए कहा आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि मैं अपनी दूरी बनाए हुए हूं। वह रो रहे थे और एक दूसरे के आंसू पोछ रहे थे। मैं हैरान था। मेरी शूटिंग थोड़ी देर पहले खत्म हुई थी।

हालांकि यह बात सही है कि सेट पर लोगों के बीच गहरे रिश्ते बन गए थे। इससे पहले मुकेश खन्ना कपिल शर्मा के शो के उस एपिसोड में भी नहीं आए थे जिसमें महाभारत के सारे एक्टर्स शामिल हुए थे।

गजेंद्र चौहान के साथ उनकी सरेआम कहासनी हो चुकी थी। कपिल शर्मा के लिए भी उन्होंने कहा था कि कपिल ने उनका अपमान किया है इसलिए उन्होंने कपिल के शो में जाने से इंकार कर दिया। बहरहाल महाभारत की बात करें तो दूरदर्शन पर यह सीरियल 2 अक्टूबर 1988 से शुरू हुआ और 24 जून 1990 तक चला।

इसमें पुनीत इस सरल, गुफी पेंटल, पंकज धीर, प्रवीण कुमार, गिरजा शंकर, रूपा गांगुली और नाजनीन भी जरूरी किरदारों में थी। इसके बाद महाभारत ग्रंथ पर और भी सीरियल्स बने। मगर बी आर चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी महाभारत के स्तर को कोई भी नहीं छू सका।

Leave a Comment