मोनालिसा के ससुर – देवर ने तोड़ी चुप्पी

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल उन्होंने अपने पिता के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम लड़के फरमान से शादी कर ली है। केरल के एक मंदिर में हुए इस विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर लोगों ने इसकी चर्चा शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि फरमान खान यूपी के बागपत के रहने वाले हैं।

बता दें दोघट थाना क्षेत्र के गांव पाडली में फरमान के पिता जफर और दो भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे धर्म की लड़की से शादी करने के बाद जफर बेटे फरमान से खुश नहीं है। वो नहीं चाहते कि फरमान कभी मोनालिसा को साथ लेकर गांव आए।

बता दें फरमान के पिता जफर का कहना है कि उसने मोनालिसा से शादी करने से पहले बेटे को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना। उसने जिद मोनालिसा के साथ शादी कर ली। अब मैं चाहता हूं कि वह कभी बागपत ना आए। हमारा उससे कोई वास्ता नहीं है। हालांकि दूसरी ओर फरमान के दो भाई इस शादी से खुश हैं। वो चाहते हैं कि फरमान मोनालिसा को लेकर गांव आए ताकि वह अपनी भाभी से मिल सके। फरमान के दोनों भाई गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं।

उनका कहना है कि फरमान कई साल पहले पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर मुंबई चला गया था। वहां वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरमान खान से मोनालिसा की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी। डेढ़ साल पहले दोनों के बीच बातचीत Facebook के जरिए शुरू हुई।

फरमान का दावा है कि मोनालिसा ने ही उनको प्रपोज किया था। 6 महीने तक दोनों ने डेट किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं आपको बता दें मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। जबकि फरमान खान यूपी के बागपत का है। दोनों किसी फिल्म में साथ में काम भी करने वाले हैं। फरमान साउथ की फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते हैं। तमिल, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी काम [संगीत] करते हैं। वहीं आपको बता दें मोनालिसा के घर वाले भी उनसे काफी नाराज हैं।

Leave a Comment