US ने मोजतबा खामेनेई समेत ईरान के 10 नेताओं पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा।

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुस्तबा खामीने पर भारी इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने आयतुल्लाह अली खामीन के बेटे मुस्तफा खामीन समेत ईरान के 10 सीनियर नेताओं और अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की। इनकी जानकारी देने पर $1 करोड़ यानी लगभग 92.6 करोड़ का इनाम मिलेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम के तहत इनाम का ऐलान किया। 13 मार्च को रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें कुल 10 ईरानी नेताओं और अधिकारियों को करार दिया गया और उनके बारे में जानकारी मांगी गई। इस लिस्ट में नए सुप्रीम लीडर मुस्तबा खामीने के अलावा और किन-किन के नाम है देखते हैं। सुप्रीम लीडर ऑफिस के डेपुटी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हिजाजी का नाम है।

सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री एडवाइजर मेजर जनरल या रहीम सफवी का नाम है। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारी जानी है। गृह मंत्री ब्रिगेडियर सिकंदर मोमेनी और खुफिया और सुरक्षा मंत्री इस्माइल खातिब के नाम है।

इनके अलावा डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के एडवाइजर, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री ऑफिस चीफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी कार्ड कॉप्स यानी आईआरजीसी के कमांडर भी अमेरिका के इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि उनके नाम मेंशन नहीं है। पोस्टर में लिखा गया ये लोग ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स यानी आईआरजीसी के अलग-अलग हिस्सों को कमांड और डायरेक्ट करते हैं। जो दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाता है। उसे संगठित करता है और उसे अंजाम देता है।

पोस्टों में दावा किया गया कि इनके बारे में जानकारी के आधार पर इनाम $1 करोड़ यानी करीब ₹92 करोड़ तक हो सकता है। यह भी बताया गया कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरी जगह बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि जिन लोगों के पास इस लिस्ट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी है वो इंक्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफार्म या टोर नेटवर्क पर एक सुरक्षित चैनल के जरिए इस प्रोग्राम से संपर्क कर सकते हैं। इससे पहले अंग्रेजी अखबार दी सन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुप्रीम लीडर मुस्तफा खामी ने कोमा में है और एक हवाई हमले के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया है। दावा किया गया कि मुस्तबा को पेट और लिवर में भी गंभीर चोटें आई है।

इसी हमले में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामिनेई की भी मौत हो गई थी। रिसर्न के अनुसार खामिनेई का फिलहाल तेहरान के एक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। ईरानी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मुस्तबा घायल तो हुए थे लेकिन अब वे सुरक्षित है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

हालांकि मुस्तबा खामिनी के कोमा में होने, एक पैर खोने और पेट या लिवर में गंभीर चोटों से जुड़े दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Comment