कहां है उर्मिला मातोंडकर के Ex-पति मोहसिन अख्तर? 8 साल में हुआ तलाक।

कहां गायब है उर्मिला मानतोडकर के एक्स पति एक्ट्रेस से हुआ तलाक तो मोहसिन ने चुनी गुमनामी कभी एक दूसरे के प्यार में दोनों ने तोड़ी थी उम्र और धर्म की दीवारें। 10 साल छोटे मोहसीन अख्तर मीर को दिल दे बैठी थी उर्मिला। अफसोस फिर भी नहीं टिका रिश्ता। 8 साल में ही पति से तलाक लेकर अलग हो गई उर्मिला। बॉलीवुड के मोस्ट शॉकिंग डिवोर्स केसेस की बात की जाए

तो इस फहरिस्त में बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मानतोडकर और उनके एक्सपति मोहसिन अख्तर मीर का नाम भी शुमार होता है। दो ऐसे दिल वाले जिन्होंने प्यार की खातिर उम्र और धर्म की दीवारें तोड़ी। समाज के ताने सहित ट्रोलिंग झेली फिर भी एक दूसरे का साथ निभाया। लेकिन अफसोस इस साथ की उम्र 10 साल भी नहीं रही। महज 8 साल में ही रिश्ता दम तोड़ गया और उर्मिला ने खामोशी से तलाक का रास्ता चुन लिया। तलाक के बाद उर्मिला पॉलिटिक्स के साथ-साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भी एक्टिव हैं।

लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि उर्मिला के एक्स पति मोहसीन अख्तर मीर कहां गायब हैं? एक्ट्रेस से तलाक के बाद मोहसीन ने गुमनामी क्यों चुनी? अब कहां है और क्या करते हैं मोहसीन? तो आपको बता दें कि उर्मिला से तलाक के बाद से ही मोहसीन बेहद प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं। उर्मिला और उनकी शादी में दरार आने के बाद से ही मोहसिन ने मीडिया और बॉलीवुड की चकाचौंध से दूरी बना ली थी। सितंबर 2024 में जब उर्मिला के पति मोहसिन से तलाक की खबरें मीडिया में फैली तो उसके बाद से ही मोहसिन लाइमलाइट से पूरी तरह से गायब हो गए। हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने तमाम चाहने वालों से कनेक्टेड भी रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस से तलाक के बाद मोहसीन मुंबई से कट गए हैं। वहीं उनके Instagram पोस्ट देखकर भी यही इशारा मिलता है कि मोहसीन अब मुंबई से ज्यादा अपने होमटाउन कश्मीर में रहते हैं और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर का कश्मीरी कढ़ाई का बिजनेस है। वह फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेवल के साथ मिलकर कश्मीरी कढ़ाई का बिजनेस करते हैं। कभी मॉडल रहे मोहसिन अपनी फिटनेस पर भी पूरा-पूरा ध्यान देते हैं। अपने गुड लुक्स की वजह से वह अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और तारीफें बटोरते हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि उर्मिला से तलाक के बाद से मोहसीन ने अपनी पुरानी जिंदगी की सारी यादें मिटा दी हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर उर्मिला या फिर उनके खूबसूरत रिश्ते की कोई भी तस्वीर मौजूद नहीं है।

गौरतलब है कि 10 साल छोटे मोहसीन अख्तर मीर से उर्मिला ने 3 मार्च 2016 को सीक्रेट वेडिंग की थी। इस शादी में बॉलीवुड से सिर्फ फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ही शामिल हुए थे। गौरतलब है कि मोहसीन से उर्मिला की मुलाकात मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। यहां उर्मिला को देख मोहसिन पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। दोनों के ना सिर्फ धर्म अलग थे बल्कि सोच भी अलग थी और उम्र में 10 साल का फासला भी था। बावजूद इसके मोहसीन एक्ट्रेस से शादी की ज़िद पर अड़े रहे।

आखिरकार 2016 में उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। यहां तक दावा किया गया कि मोहसीन से निकाह के लिए उर्मिला ने धर्म परिवर्तन किया था। हालांकि उर्मिला ने इससे साफ इंकार किया। शादी के बाद उर्मिला मां नहीं बनी। उनसे अक्सर फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा जाता था। लेकिन सितंबर 2024 में जब अचानक दोनों की शादी टूटने की खबर आई तो हर कोई दंग रह गया। ना तो उर्मिला और ना ही मोहसिन। आज तक किसी ने यह खुलासा नहीं किया है कि बेपनह इश्क होने के बाद भी आखिर ऐसा क्या हुआ कि इनकी शादी तलाक के मोड़ पर पहुंच गई।

Leave a Comment